Advertisement

शुरू करना चाहते हैं खुद का Business तो आजमाइए ये टिप्स

कोई बिजनेस छोटा या बड़ा नहीं होता, इसे शुरू करने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है.

शुरू करना चाहते हैं खुद का Business तो आजमाइए ये टिप्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके सभी पहलुओं के बारे में जानना होगा. हालांकि बिजनेस चलाना काफी स्ट्रेसफुल हो सकता है अगर यह चल पड़ा तो आपको खुद पर गुमान भी होगा. यहां हम आपको यही बताएंगे कि आप अपना बिजनेस (How to start a business) कैसे शुरू कर सकते हैं.

बिजनेस के लिए आइडिया 

आप जैसा भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए आपके पास ऐसा दमदार आइडिया होना चाहिए कि कोई भी सुनकर कह दे 'व्हाट एन आइडिया सर जी (What an idea sir ji)'. इसके लिए आपको मार्केट में रिसर्च करना होगा कि आप जो शुरू करने वाले हैं उसमें क्या अलग है. अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद आप इसे बिजनेस का रूप दे सकते हैं.

आपका बिजनेस कितना सक्सेसफुल होगा 

एक बार बिजनेस का आइडिया (Idea) निकालने के बाद उसके ग्राउंड में सोचें कि आपका बिजनेस कितना बाजार में पॉवरफुल हो सकता है और होगा भी या नहीं. कई बार हम बिना सोचे समझे बिजनेस शुरू कर देते हैं जिससे काफी नुकसान होता है. इसलिए यह जरूर सोचें कि जिस बिजनेस पर आप इतना माथा खपा रहे हैं उससे आपके बिजनेस को कितना प्रॉफिट होगा.

यह भी पढ़ें:  Small Business Idea: सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें यह बिजनेस, लाख रुपये महीने की होगी कमाई!

यूनिक बिजनेस आइडिया रखें 

बिजनेस का आइडिया हमेशा यूनिक होना चाहिए. बिजनेस (Unique Business Idea) में कुछ अलग होने से मार्केट में आपकी पैठ बन सकती है. उदाहरण के तौर पर आज मार्केट में समोसे को ही ले लीजिए, कभी सिर्फ आलू समोसा बिकता था आज इसके न जाने कितने प्रकार हैं.

बिजनेस में लगने वाली लागत 

बिजनेस शुरू करने के लिए आपको कितनी लागत लगानी होगी, इसपर भी सोचें. अगर फंडिंग की जरुरत है तो किसी इन्वेस्टर के सामने पेश करने के लिए एक सॉलिड प्लान बनाएं और बिजनेस में लगने वाली लागत को निर्धारित करें. इसमें आप प्रोडक्शन कॉस्ट (Product Cost), शिपिंग्स (Shippings), टैक्स (Tax), वर्कर्स की सैलरी (Wage of workers), ऑफिस (काम करने की जगह) का रेंट (office rent), वगैरह शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Small Business Idea : कम लागता में शुरू करें Black Rice का व्यापार, होगा अच्छा मुनाफा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement