बिजनेस
लगातार छठे दिन सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है.
डीएनए हिंदी: सोना खरीदने की प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए सप्ताह के पहले दिन ही अच्छी खबर है. आज लगातार छठे दिन भारतीय बाजार में
सोना सस्ता हुआ है. साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है.
वैसे भी शादी के इस सीजन में गहने-जेवर खरीदने वालों को सोने के दाम कम होने का इंतजार था. आज के दामों की बात करें तो सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोना अब 255 रुपये सस्ता होकर 52, 821 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी भी 1193 रुपये सस्ती होकर 65, 492 रुपये प्रति किलो के दाम पर आ गई है.

अब अगर आप 24 कैरेट सोना लेना चाहते हैं तो यह 3% जीएसटी के साथ 53, 785 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा. 18 कैरेट गोल्ड का भाव 3% जीएसटी के साथ 40, 338 रुपये पड़ेगा. यह रेट इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए रेट के आधार पर बताए गए हैं. ये रेट देश भर में मान्य होते हैं.इनमें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Share Market धड़ाम लेकिन रॉकेट बन गए अडानी की इन दो कंपनियों के शेयर
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.