Advertisement

UpGrad करेगी 3 हजार कर्मचारियों की भर्ती, फंडिंग की कर रही तलाश

इस साल अगस्त तक कंपनी लगभग 3 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी.

UpGrad करेगी 3 हजार कर्मचारियों की भर्ती, फंडिंग की कर रही तलाश

upGrad

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जहां वैश्विक मंदी आने के बाद कंपनियों ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है. वहीं शिक्षा-प्रौद्योगिकी (edtech sector) क्षेत्र की कंपनी अपग्रेड (UpGrad) ने अगले तीन महीनों में करीब तीन हजार लोगों को भर्ती करने की योजना बनाई है. इसी के साथ कंपनी को जल्द नई फंडिंग मिलने की भी उम्मीद है. अपग्रेड के चेयरमैन और को-फाउंडर रोनी स्क्रूवाला ने पीटीआई-भाषा से कहा कि, पांच साल पहले शुरू हुई इस कंपनी में अभी करीब 4,000 लोग काम करते हैं. इस साल अगस्त तक कंपनी अपने वर्कफोर्स को बढ़ाकर लगभग 6,500 से 7,000 कर देगी.
 
फंडिंग की तलाश 
 
अपग्रेड (UpGrad) में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले स्क्रूवाला ने कहा कि कंपनी फंडिंग के अगले दौर की तलाश में है और बहुत जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा कि कंपनी ने बीते फाइनेंशियल ईयर में 25 से 28 करोड़ डॉलर की आय के मुकाबले चालू कारोबारी साल के लिए 50 करोड़ डॉलर की इनकम का लक्ष्य रखा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले साल ही फंडिंग के दौर में एक अरब डॉलर के वैल्यूएशन का आंकड़ा पार कर लिया था.
 
अपग्रेड की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब शिक्षा-प्रौद्योगिकी (edtech ) क्षेत्र के अनअकेडमी, फ्रंटरो और वेदांतु जैसे स्टार्टअप ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:  बैंक ने ऋण दरों में की वृद्धि, Loans और हो जाएंगे महंगे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement