Advertisement

अब Twitter पर United Airlines नहीं देगा विज्ञापन, इन दो कंपनियों ने भी छोड़ा साथ

Elon Musk ने 28 अक्टूबर को Twitter को खरीद लिया था. हालांकि उसके बाद कंपनियां धीरे-धीरे इस प्लेटफॉर्म पर से अपने विज्ञापन हटाने लगी हैं.

Latest News
अब Twitter पर United Airlines नहीं देगा विज्ञापन, इन दो कंपनियों ने भी छोड़ा साथ

Twitter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टेस्ला (Tesla)और स्पेसएक्स (SpaceX) के CEO Elon Musk ने जबसे Twitter को खरीदा है तब से उनकी मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब ट्विटर पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों की भरमार बढ़ती जा रही है. अब इसी क्रम में यूनाइटेड एयरलाइंस होल्डिंग (United Airlines Holdings) ने भी कह दिया है कि वह ट्विटर पर ऐड नहीं देगी. बता दें कि इसके पहले कई कंपनियां ट्विटर पर ऐड नहीं देने का फैसला कर चुकी हैं. 

इस बारे में United Airlines की प्रवक्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऐड नहीं देने की पुष्टि कर दी है. वहीं गुरुवार को जनरल मिल्स और ऑडी ने भी ट्विटर पर ऐड नहीं देने की घोषणा की थी.

एलन मस्क ने 28 अक्टूबर को ट्विटर को खरीद लिया था. बता दें कि यह डील 44 अरब डॉलर में हुई है. बता दें कि यह डील तमाम विवादों के बाद कोर्ट के आदेश पर हुई है. हालांकि इस डील के बाद कंपनियां ट्विटर पर से धीरे-धीरे अपना हाथ खींच रही हैं.

एलन मस्क ने इसी साल अप्रैल में Twitter को खरीदने की डील की थी. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कंपनी पर फर्जीवाड़े और अहम जानकारियां को छिपाने का आरोप लगाते हुए डील कैंसल करने का ऐलान किया था. जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया था.

डेलावेयर कोर्ट ने इस मामले को सुलझाने और डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को 28 अक्टूबर की तारीख दी थी. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अगर एलन मस्क इस डील को दी गई तारीख तक पूरा नहीं करते हैं तो कोर्ट सुनवाई शुरू करेगा. हालांकि ट्विटर के अधिग्रहण के बाद तेजी के साथ कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। भारत में भी 200 कर्मचारियों की छंटनी की गई है जिसकी खूब आलोचना हो रही है.

यह भी पढ़ें:  IPO : ये चार आईपीओ जल्द सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं, 5,020 करोड़ रुपये जुटाने की है तैयारी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement