Advertisement

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया निर्देश, अब रिचार्ज की वैलिडिटी में बदलाव अनिवार्य

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि वह रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन से बढ़ाकर 30 दिन की करें.

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया निर्देश, अब रिचार्ज की वैलिडिटी में बदलाव अनिवार्य
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए आदेश के मुताबिक हर टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर पेश करना होगा. इनकी वैलिडिटी अब 28 दिनों की जगह पूरे 30 दिन की हो गई है. हालांकि इन प्लान्स को अगर ग्राहक दोबारा रिचार्ज कराना चाहें तो वे ऐसा मौजूदा प्लान की ही तारीख से करा सकेंगे.

यूजर ने की थी शिकायत 

एक उपभोक्ता ने पिछले दिनों भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) से शिकायत की थी. उपभोक्ता का कहना था कि टेलीकॉम कंपनियां महीने भर का पूरा रिचार्ज नहीं देती हैं. एक महीने में 30 दिन की जगह सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान दिए जा रहे हैं. अब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इसी का संज्ञान लेते हुए टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान को पेश करने का आदेश दिया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Toyota Hilux ने किया धमाल, कुछ ही दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा गाड़ियों की हुई बिक्री

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement