Advertisement

Top Billionaires: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके बाद उद्योगपतियों की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल हुआ है.

Top Billionaires: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. शेयर मार्केट में गिरावट का असर अरबपतियों की दौलत पर पड़ना शुरू हो चुका है. इससे अरबपतियों की रैंकिंग में भी फेरबदल हुआ है. ताजा जानकारियों के अनुसार  इस वक्त अडानी ग्रुप के गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. आइए जानते हैं किस दिग्गज कारोबारी की क्या रैंकिंग है.

गौतम अडानी

Forbes की रियल टाइम लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी एंड फैमिली (Gautam Adani & Family) की दौलत अब 90 बिलियन डॉलर हो गई है. अब अडानी एशिया के सबसे अमीर बन गए हैं. वहीं उनकी रैंकिंग एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हो गई है. पिछले 24 घंटे में उनकी दौलत में 672 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है. हालांकि अन्य अरबपतियों की तुलना में यह बहुत ही छोटा नुकसान है. बता दें कि मुकेश अंबानी लंबे समय से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में शामिल थे लेकिन पिछले 1 दिन में उनकी संपत्ति में 2.2 बिलियन डॉलर की कमी आई है. अब अंबानी की संपत्ति 89 बिलियन डॉलर हो गई है जिसके बाद ग्लोबली इनका 11वें स्थान पर नाम आ गया है.


मार्क जकरबर्ग  

फेसबुक के Marc Zuckerberg की संपत्ति में बुधवार से ही कमी दर्ज की जा रही है. गुरुवार को Zukerberg के कंपनी के शेयरों में 26% गिरावट दर्ज की गई.  इस गिरावट के बाद Zukerberg की संपत्ति 84.8 बिलियन डॉलर हो गई है. इस तरह वे अब अडानी और अंबानी से पिछड़कर 12वें स्थान पर आ गए हैं.

एलन मस्क 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk को भी शेयर बाजार में गिरावट का नुकसान हुआ है. मस्क के एक दिन के नेट वर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. हालांकि इसके बाद भी एलन 232.3 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख़्स हैं. वहीं अमेजन के CEO जेफ़ बेजोस एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

डीएनए हिंदी:  Titan Share: तिमाही के नतीजे हुए पेश, 419 करोड़ रुपये का रहा मुनाफा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement