Advertisement

Cryptocurrency के इन दो Coins में आया 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल, मालामाल हुए निवेशक

Crypto के टेरा लूना और एवलॉन्च कॉइन्स ने आज निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा का बेहतरीन रिटर्न दिया है.

Cryptocurrency के इन दो Coins में आया 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल, मालामाल हुए निवेशक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच विवाद (Russia-Ukraine Crises) के चलते इस वक्त वैश्विक बाजार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में एक बड़ा खतरा क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर भी है. एक तरफ मंदी और दूसरी तरफ क्रिप्टो के खिलाफ लामबंद होती दुनिया के चलते क्रिप्टोकरेंसी संकट के दौर से गुजर रही है लेकिन दो ऐसे Crypto Coins हैं जो इस समय निवेशकों को दस फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर मालामाल कर रहे‌ हैं.

दरअसल, बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक उछाल देखने को मिला है. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 3.96 फीसदी की बढ़त के साथ 1.72 ट्रिलियन डॉलर का हो गया है. क्रिप्टो टॉप कॉइन्स में सबसे ज्यादा उछाल वाले कॉइन्स में टेरा लूना (Terra – LUNA), एवलॉन्च (Avalanche) हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को एक दिन में 10 से 13 फीसदी तक का धमाकेदार रिटर्न दिया है. 

आपको बता दें कि आज सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ 37,938.09 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी जबकि इथेरियम का प्राइस में 4.31 फीसदी उछलकर 2,637.10 डॉलर पर पहुंच गया है. गौरतलब है कि टेरा लूना का आज का प्राइस: $55.84 है और इसमें 13.43 फीसदी की बढ़त हुई है. 

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से Film City तक चलेगी Pod Taxi, जानिए क्या है यह नया प्रोजेक्ट

इसके अलावा एवलॉन्च की कीमत 75.98 डॉलर पर पहुंच गई है और इसमें 11.25 फीसदी की बढ़ दर्ज की गई है. चर्चित क्रिप्टोकरेंसी कार्ड का प्राइस 0.9062 डॉलर रहा और इसमें भी 8.67 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. ऐसे में इन सभी ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. गौरतलब है कि मार्केट कल क्रिप्टो के लिहाज काफी झटके वाला‌ था लेकिन आज निवेशकों को एक बड़ा फायदा देखने को मिला है. 

यह भी पढ़ें- विज्ञापनों में Crypto के जोखिमों के बारे में भी बताना होगा जरूरी, यहां पढ़ें पूरी खबर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement