Advertisement

Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये शेयर, अब गिर रहे मुंह के बल

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की वजह से भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये शेयर, अब गिर रहे मुंह के बल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल कई शेयरों में हालिया गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि इन स्टॉक्स के प्राइस 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं. झुनझुनवाला क्या खरीदते हैं क्या बेच रहे हैं इसपर हमेशा निवेशकों की नजर रहती है. बहुत से निवेशक इसी तरह अपना पोर्टफोलियो भी तैयार करते हैं. आइए जानते हैं झुनझुनवाला के कौन से शेयर हैं जो अपने निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.

Edelweiss financial services

एक डेटा के मुताबिक राकेश झुझुनवाला की एलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss financial services) में 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 28 फरवरी को इस कंपनी के शेयर का भाव 53.95 रुपये पर आ गया है. इस शेयर का भाव 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. आज यानी कि गुरुवार को इसका प्राइस 54.95 रुपये पर बंद हुआ.

Wockhardt

वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर का भाव 24 फरवरी को 326.25 रुपये पर आ गया. यह भाव इसका 52 हफ्ते का लो स्तर है. दिसंबर के अंत तक इस कंपनी में झुनझुनवाला की 2.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वोकहार्ट फार्मा की बड़ी कंपनियों में से एक है.

Jubilant Pharmova

जुबिलेंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova) का शेयर आज 415 रुपये के लेवल पर था. वहीं 28 फरवरी को इस शेयर का भाव 389.90 रुपए पर चल रहा था जो कि 52 हफ्ते का लो प्राइस है.  दिसंबर के अंत में झुनझुनवाला और उनकी पत्नी का इस कंपनी में 6.3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

Rallis India Limited

रैलीज इंडिया (Rallis India Limited) के शेयर का भाव 24 फरवरी को 226.80 रुपये पर बना हुआ था. आज इसका शेयर 240.50 रुपये था. बता दें कि झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में यह काफी समय से शामिल है. दिसंबर के अंत में उनकी और उनकी पत्नी की इस कंपनी में 9.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह कंपनी टाटा ग्रुप की है.

Star Health

स्टार हेल्थ (Star Health) के शेयर का भाव 24 फरवरी को 633.10 रुपये पर आ गया. गुरुवार तक यह शेयर कुछ हद तक संभलने में कामयाब रहा. गुरुवार को इसका भाव 678.50 रुपये था. झुनझुनवाला और उनकी पत्नी की सी कंपनी में 17.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Vodafone Idea: कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, शेयर बेचकर जुटाएगा 4,500 करोड़ रुपये

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement