Advertisement

Elon Musk की Tesla के एक दिन में डूबे 13 लाख करोड़ रुपये, जानिए क्यों लगा इतना बड़ा झटका?

Tesla Stock Crash: Elon Musk की कंपनी टेस्ला के शेयर्स बुरी तरह से डूब गए. कंपनी को एक दिन में 152 बिलियन डॉलर यानी 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. यह टेस्ला को एक दिन में हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान है.

Latest News
Elon  Musk की Tesla के एक दिन में डूबे 13 लाख करोड़ रुपये, जानिए क्यों लगा इतना बड़ा झटका?
Add DNA as a Preferred Source

Tesla Stock Crash: Elon Musk की कंपनी टेस्ला को शेयर मार्केट में ऐतिहासिक नुकसान का सामना करना पड़ा है. Tesla के शेयर्स इतनी बुरी तरह टूटे कि एक दिन में ही कंपनी और उसके निवेशकों के 152 बिलियन डॉलर यानी करीब 13 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. यह 14 प्रतिशत की गिरावट थी. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गया और उसने 916 बिलियन डॉलर्स के साथ दिन का कारोबार क्लोज़ किया. इस नुकसान के पीछे का कारण एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की दोस्ती में आई दरार को माना जा रहा है.

ट्रंप और मस्क की दोस्ती में दरार

कुछ समय पहले ही एलन मस्क ने ऐलान किया था कि वो ट्रंप सरकार के साथ काम नहीं करेंगे. एलन मस्क ने ट्रंप सरकार के खर्चों की आलोचना की थी. जिसके बाद ट्रंप ने मस्क को धमकी दी थी कि वो मस्क के बिजनेस को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर देंगे. ट्रंप ने कहा कि मस्क के साथ डील करना मुश्किल हो गया है और ओवररिएक्ट करते हैं. ट्रंप ने कहा, 'एलन मस्क सरकार के काम में कम मददगार थे, मैंने उन्हें छोड़ने को कहा. मैंने उनका EV मेंटेड वापस ले लिया जो सबको EV खरीदने के लिए मजबूर कर रहा था. ये कोई नहीं चाहता था और उन्हें पहले से पता था कि मैं ये करना वाला हूं. इसके बाद वो अपना होश खो बैठे.'

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से ऐलान किया था, 'मेरे और ट्रंप के बीच बढ़िया संबंध थे. पता नहीं आगे ये रिश्ता रहेगा या नहीं. ये मेरे लिए चौंकाने वाला है.'

मस्क का दावा- मेरे बिना चुनाव हार जाते ट्रंप

ट्रंप के ओवल ऑफिस में दिए बयान के बाद एलन मस्क ने X पर लिखा- Whatever. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते. डेमोक्रैटिक के पास हाउस का कंट्रोल होता और रिपब्लिकंस के पास सीनेट में केवल 51-49 सीटे होतीं.'

एलन मस्क ने सरकार के नए बजट बिल की आलोचना की है और कहा है कि जो भी नेता उस बिल का समर्थन कर रहे हैं उन्हें अगले चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इससे पहले एलन मस्क ट्रंप सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिसिएंशी (DOGE) का नेतृत्व कर रहे थे. एक हफ्ते पहले ही मस्क ने ऐलान किया था कि वो सरकार के साथ काम नहीं करेंगे.

बंपर बढ़े, फिर भयानक टूटे Tesla के शेयर्स

टेस्ला के शेयर्स में अकेले मई के महीने में 22 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई थी. ये तेज़ी कंपनी की बिक्री में गिरावट के बावजूद दर्ज की गई थी. हालांकि, अब ट्रंप और मस्क के बीच शुरू हुई इस जंग का सीधा असर टेस्ला पर पड़ रहा है. एक दिन में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने वाली टेस्ला के शेयर्स एक हफ्ते में 18 प्रतिशत गिर चुके हैं. इस साल की बात करें तो टेस्ला के शेयर्स इस साल 30 प्रतिशत तक गिर चुके हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement