Advertisement

Small Business Idea: 1 लाख रुपये का निवेश करके कमाएं बड़ा मुनाफा

मौजूद समय में तेजी के साथ लोग बिजनेस खोल रहे हैं और इसे शुरू करने में सरकार पूरी तरह मदद कर रही है.

Small Business Idea: 1 लाख रुपये का निवेश करके कमाएं बड़ा मुनाफा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर कोई आपसे यह कहे कि आप बहुत ही कम निवेश से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा. जी हां, यह बात आपको पढ़ने में जितनी अच्छी लग रही है, उतनी ही सच भी है. बहुत ही कम पैसों के निवेश से आप बहुत बढ़िया प्रॉफिट कमा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं बिस्किट की. आपको बिस्किट सुनने में थोड़ा अटपटा तो लग सकता है लेकिन इसका बिजनेस मुनाफे का सौदा है मेरे दोस्त. क्या दादाजी तो क्या घर का छोटा चिंटू सबको पसंद है बिस्किट. यह प्रोडक्ट हमेशा से डिमांड में रहता है. ऐसे में बेकरी प्रोडक्ट बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प है.

हालांकि अगर आप आर्थिक तौर पर थोड़े कमजोर हैं तो इसके लिए आपकी मदद मोदी सरकार कर रही है. मुद्रा स्कीम के तहत आप यह मुनाफा देने वाला बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ 1 लाख रुपयों का निवेश करना होगा. बाकि कुल खर्च का 80 फीसदी तक फण्ड आपको मुद्रा योजना के तहत मिल जाएगी.  इसके लिए सरकार ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है. सरकार ने जो बिजनेस की रिपोर्ट तैयार की है, उसके हिसाब से आपको सभी खर्चों को काटने के बाद हर महीने अमूमन 40 हजार रुपयों से ज्यादा का मुनाफा हो रहा है.

कितना होगा खर्च

प्रोजेक्ट लगाने में जो कुल खर्च आएगा वह 5 लाख 36 हजार रुपये का आएगा. जिसमें आपको अपने पास से सिर्फ 1 लाख रूपये ही लगाने हैं. बाकि निवेश करने के लिए रुपये आपको मुद्रा योजना के तहत मिल जायेगा. अगर मुद्रा योजना के तहत आपका सिलेक्शन होता है तो बैंक से 2 लाख 87 हजार रुपये का टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल लोन 1 लाख 49 रुपये मिल जायेंगे. हालांकि इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए जरुरी है कि आपके पास खुद का 500 वर्गफुट तक की जगह हो. अगर आपके पास जगह नहीं भी है तो आप कोई एक छोटी सी जगह रेंट पर लेकर भी प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखा सकते हैं.

कितना होगा प्रॉफिट

सरकार ने जो प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कि है, उस हिसाब से 5.36 लाख रुपए में कुल सालाना उत्पादन और उसकी बिक्री का अनुमान कुछ इस तरह से लगाया गया है. 4 लाख 26 हजार रूपये आपकी पूरे साल का कास्ट ऑफ प्रोडक्शन हो गया. उसके बाद पूरे साल में इतना सामान बनकर तैयार हो जायेगा कि उसे बेचने पर आपको अनुमानित 20 लाख 38 हजार रुपये मिलेंगे. इस दौरान 6 लाख 12 हजार आपका ग्रॉस ऑपरेटिंग प्रॉफिट होगा और 70 हजार रुपये एडमिनिस्ट्रेशन और सेल्स पर खर्च होंगे. 60 हजार रुपये बैंक के लोन का ब्याज और अन्य 60 हजार रुपये अन्य खर्चों के लिए रख लीजिये. तो आपका सालाना नेट प्रॉफिट हुआ 4 लाख 2 हजार रुपये.

मुद्रा स्कीम का लाभ लें 

इसका लाभ लेने के लिए आपको अपने आस-पास के बैंक में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का फॉर्म भरना होगा. जिसमें आपको अपना नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए यह पूरा ब्यौरा भरना होगा. इसमें आपको किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फ़ीस या फिर गारंटी फ़ीस नहीं देनी होगी. वहीं लोन अमाउंट लौटाने के लिए आपको 5 साल का वक्त भी मिलेगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement