Advertisement

Share Market शुरू होते ही निवेशकों को हुई 1.50 लाख करोड़ का फायदा, RIL में 3 फीसदी की तेजी 

बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 550 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

Share Market शुरू होते ही निवेशकों को हुई 1.50 लाख करोड़ का फायदा, RIL में 3 फीसदी की तेजी 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) में रौनक देखने को मिल रही है। बाजार निवेशकों को कुछ ही मिनटों के कारोबार में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 550 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी (Nifty) में भी करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई पर रिलायंस का शेयर करीब 3 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं टेक शेयरों भी उछाल बना हुआ है। जानकारों की मानें तो एशियाई और ग्लोबल शेयर बाजार में तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी 
बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 560 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है, जिसके बाद सेंसेक्स 56,378.16 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सेंसेक्स 56,245.60 अंकों पर ओपन हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 करीब 125 अंकों की तेजी के साथ 16,752.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार आज निफ्टी 16,761.65 अंकों पर ओपन हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान 16,793.85 अंकों पर भी पहुंचा।  

मिड- और स्मॉल-कैप शेयर पॉजिटिव देखने को मिले, क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 0.60 प्रतिशत और स्मॉल-कैप 0.95 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। सभी 15 सेक्टर गेज - हरे रंग में कारोबार कर रहे है। निफ्टी आईटी 2.15 फीसदी की बढ़त के साथ एनएसई प्लेटफॉर्म से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्टॉक मोर्चे पर बात करें तो विप्रो निफ्टी में शीर्ष पर है, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और रिलायंस में तेजी देखने को मिल रही है। 

Crude Oil 117 डॉलर के पार, यहां देखें कितने हुए Petrol और Diesel के दाम 

आरआईएल में तेजी
आरआईएल की रैली ने निफ्टी के एनर्जी सब-इंडेक्स को शुरुआती कारोबार में 0.72 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करने में मदद की। कुल मिलाकर बाजार का दायरा मजबूत देखने को मिल रहा है। 30 शेयरों वाले बीएसई इंडेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक, आरआईएल, टेकएम, इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, डॉ रेड्डीज और इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहे। इसके विपरीत अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, मारुति, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

निवेशकों को कुछ मिनटों में डेढ़ लाख का फायदा 
वहीं सुबह के कारोबार में शेयर बाजार निवेशकों को कुछ ही मिनटों में डेढ़ लाख करोड़ रुपए का फायदा हो गया। एक दिन पहले जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई का मार्केट कैप 2,58,98,439.31 करोड़ रुपए था, जो आज कारोबारी सत्र के दौरान 2,60,52,603.01 करोड़ रुपए रह गया। इसका मतलब है कि शेयर बाजार के मार्केट कैप में 154,163.7 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। 

PAN and Aadhaar Link करने की किन लोगों को है जरुरत और किनको नहीं, यहां देखें

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement