Advertisement

Share Market: इन शेयरों में करें निवेश, होगा बढ़िया मुनाफा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है इन सबके बीच कुछ ऐसे भी शेयर हैं जो आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकते हैं.

Share Market: इन शेयरों में करें निवेश, होगा बढ़िया मुनाफा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है. इसका असर सीधे-सीधे भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है. शेयर बाजार में गिरावट लगातार जारी है. सेंसेक्स  600 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है. वहीं निफ्टी 50 में भी गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी 50, 16,700 के स्तर के नीचे ट्रेड कर रहा है. ऐसे में दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनियों ने कुछ स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. अगर आप भी निवेश के तौर पर शेयर बाजार में खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो इस शेयरों में निवेश कर के मुनाफा कमा सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनियों की तरह से दिए गए स्टॉक्स की लिस्ट में Dr Reddy's Lab, Varun Beverages और Policy Bazar शामिल हैं.

Dr Reddy's Lab

Nomura ब्रोकरेज कंपनी ने डॉ. रेड्डीज लैब को खरीदने की सलाह दी है. यहां खरीदारी के लिए ब्रोकरेज कंपनी ने 5552 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. वर्तमान समय में इस स्टॉक का 3,999 रुपये है. इस लिहाज से इस स्टॉक में निवेश करने पर निवेशकों को लगभग 38 प्रतिशत का मुनाफा मिल सकता है.

Varun Beverages

Jefferies ब्रोकरेज कंपनी ने इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह दी है. यहां ब्रोकरेज कंपनी ने 1215 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. 2 मार्च के कारोबारी सेशन के दौरान इस शेयर की कीमत 976.80 रुपये है. अगर कोई निवेशक इस कंपनी में। निवेश करता है तो उसे 24 प्रतिशत तक का मुनाफा मिल सकता है. बता दें कि कंपनी ने Pepsico के साथ कुरकुरे और पॉपकॉर्न बनाने के लिए करार किया है. ये देश की पहली बेवरेजेस कंपनी होगी जो नॉन-बेवरेजेस प्रोडक्ट बनाएगी.

PB Fintech (Policy Bazar) 

UBS ब्रोकरेज कंपनी ने इस शेयर पर रेटिंग बढ़ाकर न्यूट्रल कर दिया है. ब्रोकरेज कंपनी ने इसका टारगेट 1050 से कम करके 770 रुपये कर दिया है. कंपनी का मानना है कि इस कंपनी के सालाना रन-रेट में सुधार आया है जिससे मार्जिन में तेजी देखने को मिला है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Swift Payment क्या होता है, Russia पर क्या असर पड़ेगा?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement