Advertisement

Covid से नुकसान के बीच Budget में वित्त मंत्री के सामने होंगी राहत देने की बड़ी चुनौतियां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने इस बार फिर आम आदमी को राहत देने की और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दोहरी चुनौती है.

Covid से नुकसान के बीच Budget में वित्त मंत्री के सामने होंगी राहत देने की बड़ी चुनौतियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज मोदी सरकार 2.0 (Modi Government) का बजट पेश करने वाली हैं. ऐसे में वो आज अर्थव्यवस्था की स्थिति को सुधारने के साथ ही आम जनता को राहत देने के दो धड़ों पर एक साथ काम कर सकती हैं. कोरोना काल (Covid) के अपने इस दूसरे बजट में वित्त मंत्री का ध्यान एक बार फिर स्वास्थ्य के मुद्दे पर अधिक हो सकता है. ऐसे में संभावनाएं हैं कि एक बार फिर कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं जो देश के Health System में बड़े परिवर्तन कर सकतें हैं.

बढ़ सकता है बजट

इस मामले में सूत्र बताते हैं कि वित्त मंत्री की कोश‍िश आम आदमी को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुव‍िधाएं मुहैया कराने के साथ ही कोरोना महामारी को बढ़ने से रोकना है. पिछले बजट में सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए आवंट‍ित बजट को तीन गुना करते हुए 2,23,846 करोड़ कर द‍िया था. इस बार इसमें 18000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान संभव है.

जानकारी के अनुसार हेल्‍थ सेक्‍टर के बजट में सरकार 10 से 12 प्रत‍िशत की वृद्ध‍ि करने का व‍िचार कर रही है. इसका सीधा फायदा आम आदमी को होगा. सूत्रों के मुत‍ाब‍िक कोविड से बचाव के लिए  वैक्सीन के बनाए गए फंड को इस बार भी जारी रखे जाने की पूरी उम्‍मीद की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Rail Budget में हो सकती है बुलेट ट्रेन के नए रूट की घोषणा, रेलवे के कायाकल्प की है तैयारी

रेलवे पर ऐलान संभव

गौरतलब है कि साल 2021 के बजट में हेल्‍थ सेक्‍टर पर सरकार की तरफ से भारी-भरकम बजट का ऐलान क‍िए जाने के बाद कोविड महामारी से रोकथाम के ल‍िए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्‍या में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार टीकाकरण अभ‍ियान में भी तेजी लेकर आई है. ऐसे में संभव है कि सरकार इस सालभी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. 

यह भी पढ़ें- Budget : साल 1860 से लेकर अब तक कितना बदल गया बजट?

2021 के बजट में सरकार की तरफ से रेलवे को लेकर कोई खास ऐलान नहीं क‍िया गया था लेक‍िन इस बार के बजट में उम्‍मीद है क‍ि सरकार 10 नई यात्री ट्रेनों के ऐलान के साथ ही रेलवे लाइन के इलेक्‍ट्रीफ‍िकेशन पर भी बड़ा फंड जारी कर सकती है जो कि रेलवे से जुड़े आम आदमियों के लिए बड़ी खबर हो सकती हैं. वहीं  बुलेट ट्रेन के नए रूट के साथ ही देश के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement