Advertisement

Russia-Ukraine War: नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या रही कीमत

कच्चे तेल के दाम में वृद्धि के बावजूद भी अभी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं.

Russia-Ukraine War: नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या रही कीमत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नही ले रहा है जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि पेट्रोल और डीजल के भाव में आज यानी कि चौथे दिन भी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि यह 93वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस हैं.

आपके शहर के पेट्रोल और डीजल का दाम

तेल कंपनियों ने 3 मार्च 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. अपडेटेड रेट में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत प्रमुख चार महानगरों में तेल के दाम अभी भी स्थिर हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है.

चेक करें अपने शहर के दाम

यदि आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं तो आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल  के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके बाद आपको अपने शहर के पेट्रोल डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी. आप तेल कंपनियों की वेबसाइट से अपने शहर का RSP कोड प्राप्त कर सकते हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Share Market में क्यों आ रही गिरावट, यहां जानिए वजह

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement