Advertisement

Mukesh Ambani ने दो दिन में कमाए 71,000 करोड़ रुपये, Reliance के 36 लाख निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Mukesh Ambani की Reliance Industries के शेयरों के दाम पिछले दो दिन के दौरान 4 फीसदी उछल गए हैं. इसे शेयर होल्डर्स को जबरदस्त मुनाफा हुआ है और कंपनी की मार्केट कैप भी बढ़ गई है.

Latest News
Mukesh Ambani ने दो दिन में कमाए 71,000 करोड़ रुपये, Reliance के 36 लाख निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
Add DNA as a Preferred Source

Mukesh Ambani News: शेयर मार्केट में गिरावट से परेशान देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी के शेयरों ने फिर से ऊपर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है, जिससे कंपनी के मार्केट कैप में पिछले दो दिन के दौरान 71,000 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है. दरअसल 36 लाख निवेशकों वाली कंपनी के शेयर प्राइस में पिछले दो दिन के दौरान 4 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनी का कुल मार्केट कैप फिर से 17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. पिछले साल कंपनी के शेयरों से निगेटिव रिटर्न लेकर नुकसान खाने के बाद निवेशकों के लिए यह खुशखबरी जैसा माना जा रहा है.

1,270 रुपये तक पहुंचा बुधवार को शेयर
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को 1251.20 रुपये पर ओपन होने के बाद दिन में 1270.70 रुपये के ट्रेडिंग-डे हाई तक पहुंचे. आखिर में शेयर 1,262 रुपये पर बंद हुआ है, जो मंगलवार शाम को 1240.90 रुपये की कीमत के मुकाबले 1.70 फीसदी ज्यादा है. कंपनी के शेयर की बढ़िया परफॉर्मेंस उस दौर में दिखी है, जब सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दिखाई दे रही है. ऐसे में अभी शेयरों के और ऊपर जाने के आसार लग रहे हैं.

दो दिन में 1,218 रुपये से 1,262 तक पहुंची कीमत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को 1,218.20 रुपये पर बंद हुआ था. बुधवार को दो दिन के अंदर ही यह शेयर 1,262 रुपये पर बंद हुआ है. इस हिसाब से देखों ते दो दिन के अंदर रिलायंस इंडस्ट्रीज के क्लोजिंग प्राइस में दो दिन में 3.59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यदि डे-हाई से तुलना करें तो कंपनी का प्राइस करीब 52.5 रुपये बढ़ चुका है, जो कुल 4.30 फीसदी की बढ़ोतरी है. हालांकि कंपनी अब भी अपने 52 हफ्ते के हाई यानी 1,608.95 रुपये से बेहद नीचे है. कंपनी ने 8 जुलाई को यह भाव छुआ था, लेकिन अभी कंपनी का शेयर प्राइस इससे 21.56 फीसदी नीचे है. ऐसे में शेयर प्राइस अभी और ऊपर पहुंचने की संभावना दिख रही है.

17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा मार्केट कैप
शेयर मार्केट के आंकड़ों के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप एक बार फिर 17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. पिछले दो दिन के दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 71,042.15 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है. बुधवार शाम को कंपनी का मार्केट कैप 17,19,490.70 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है. हालांकि कंपनी ने जब 8 जुलाई को 52 हफ्ते का हाई छुआ था तो उसका मार्केट कैप 21,77,205.13 करोड़ रुपए पहुंच गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड लेवल है. अब देखना है कि यह नई तेजी कितने समय तक बनी रहती है और क्या कंपनी अपने इस रिकॉर्ड हाई तक दोबारा पहुंचती है या नहीं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement