Advertisement

Reliance AGM 2025 Highlights: Jio IPO को लेकर मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, 10 बड़ी बातें

रिलायंस के Annual General Meet 2025 में कंपनी के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी अगले साल Jio का IPO लाने की तैयारी कर रही है. 

Latest News
Reliance AGM 2025 Highlights: Jio IPO को लेकर मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, 10 बड़ी बातें

Reliance AGM 2025 Highlights

Add DNA as a Preferred Source

रिलायंस के एनुअल जनरल मीट में मुकेश अंबानी ने कंपनी की परफॉर्मेंस और फ्यूचर प्लान्स पर बात की. उन्होंने बताया कि कंपनी 2026 की पहली छमाही में Jio IPO लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आज के दौर में कामधेनु बताते हुए कहा, 'AI आज के दौर में कामधेनु है.

रिलायंस AI का इस्तेमाल एनर्जी, रिटेल, टेलिकॉम और एंटरटेनमेंट में कर रही है.' उन्होंने कहा कि क्लीन एनर्जी, जीनोमिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में विकास को ड्राइव करेंगे.

मुकेश अंबानी के AGM Speech की प्रमुख बातें-

- भारत की जीडीपी 10 प्रतिशत की दर से ग्रो कर सकती है. इससे 20 साल में पर कैपिटा इनकम में 4 से 5 गुना बढ़ोतरी हो सकती है.

- मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी 2026 की पहली छमाही में Jio IPO के लिए अप्लाई करने की तैयारी कर रही है. 

- बीते तीन साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 5.6 लाख करोड़ रुपयों का निवेश किया है और यह भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने 125 बिलियन डॉलर का एनुअल रेवेन्यू कमाया है.

- मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि भारत में AI को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस अपनी खुद की एक नई कंपनी शुरू करेगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए कंपनी Gemini AI के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप कर रही है. 

- रिलायंस और गूगल क्लाउड के बीच पार्टनरशिप का ऐलान मुकेश अंबानी ने किया. उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर जामनगर में एक AI फोकस्ड क्लाउड रीजन का सेटअप करेंगी. उन्होंने कहा कि ये क्लाउड रीजन ग्रीन एनर्जी से पावर होगा और जियो के एडवांस्ड नेटवर्क से कनेक्ट होगा. उन्होंने बताया कि इस AI सेटअप में अलग-अलग एंटरप्राइजेस, स्टार्टअप्स और पब्लिक सेक्टर ऑर्गनाइजेशंस को अच्छी गुणवत्ता का AI सॉल्यूशन मिलेगा.

Reliance Annual Report की प्रमुख बातें

- रिलायंस के एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कैपिटल एक्सपेंडिचर 1.3 लाख करोड़ का है. इनमें से 33700 करोड़ रिटेल को एलोकेट किया गया है. 

- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के रिटेल बिजनेस ने FY 25 में 3.3 लाख करोड़ का टर्नओवर कमाया है. रिलायंस का रिटेल बिजनेस पूरे भारत में 19,340 फिजिकल स्टोर्स में फैला है. रिलायंस रिटेल के EBITDA में 8.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है.

- रिलायंस की डिजिटल सेवाओं ने FY 2025 में तगड़ा फायदा पहुंचाया है. 488 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ जियो डिजिटल बिजनेस को ड्राइव कर रहा है. 

- FY 25 में रिलायंस ने न्यू एनर्जी के अपने प्लान पर काम किया. कंपनी ने सोलर मैनुफैक्चरिंग और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स पर काम किया. 

- FY 25 में रिलायंस ने डिजिटल स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में बड़ी पार्टनरशिप की. डिज्नी-हॉटस्टार के साथ हुई पार्टनरशिप में कंपनी को तगड़ा फायदा हुआ. कंपनी के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट वर्टिकल के रेवेन्यू में 74.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement