Advertisement

RBI Repo Rate: कर्ज पर ब्याज दरें घटते ही बाजार की बांछे खिली, गोता मार रहे सेंसेक्स ने मारा यू टर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

RBI Repo Rate Impact on Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है, जिसे इकोनॉमिक ग्रोथ के लिहाज से बढ़िया फैसला माना जा रहा है. इससे ग्रोथ रेट बढ़ने की उम्मीद में लाल निशान में दिख रहा सेंसेक्स फिर से चढ़ने लगा है.

Latest News
RBI Repo Rate: कर्ज पर ब्याज दरें घटते ही बाजार की बांछे खिली, गोता मार रहे सेंसेक्स ने मारा यू टर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी हलचल

Add DNA as a Preferred Source

RBI Repo Rate Impact on Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में कटौती के ऐलान ने शुक्रवार को शेयर बाजार के लिए 'डूबते को तिनके का सहारा' कहावत सच साबित कर दी. अमेरिका में दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) और दुनिया के सबसे शक्तिशाली आदमी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच शुरू हुए विवाद का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा था. शुक्रवार सुबह शेयर मार्केट इस विवाद के कारण गिरावट के साथ लाल निशान में खुला था, लेकिन आरबीआई रेपो रेट घोषित होते ही बाजार ने पलटी मार ली है. लाल निशान में दिख रहे सेंसेक्स (Sensex) ने 0.12 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए फिर से हरे निशान पर जगह बना ली है. शेयर मार्केट में यह असर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी दिखा, जहां गिरावट में चल रहे निफ्टी (Nifty) में भी सुधार आया है.

आरबीआई ने की है ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की. आरबीआई की कटौती के बाद अब बैंकों की तरफ से कर्ज पर लिए जा रहे ब्याज में कटौती की जाएगी. इससे उद्योग-धंधों के लिए बैंक से लिए गए कर्ज की ईएमआई थोड़ी कम हो जाएगी. साथ ही आम आदमी की जेब में भी थोड़ा पैसा ज्यादा बचने लगेगा, जिससे बाजार में खरीदारी में बढ़ोतरी होगी. इसके चलते आरबीआई के फैसले ने शेयर मार्केट में उत्साह का माहौल बना दिया है.

गिरावट से शुरू हुआ शेयर मार्केट, उछलकर हरे निशान में पहुंचा
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ने सपाट शुरुआत की थी. इसके बाद अमेरिका में ट्रंप और मस्क के बीच शुरू हुई उठापटक और विदेशी खरीदारों की बिकवाली के कारण बाजार फिसलना शुरू हो गया था. सेंसेक्स 159 अंक गिरकर 81,281.11 अंक पर आ गया था, जबकि निफ्टी में भी 27.65 अंक की फिसलन हुई थी. आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद बाजार अचानक अपनी चाल बदल दी. आरबीआई के लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती करने की घोषणा के बाद सेंसेक्स 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 557.26 अंक चढ़कर 81,998.81 अंक पर पहुंच गया है, जबकि बैंक निफ्टी भी 300 अंक ऊपर चढ़ गया है.

विदेशी बाजारों में भी बिकवाली का माहौल
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी बाजारों में भी ट्रंप और मस्क की आपसी उठापटक के बाद बिकवाली का माहौल बना हुआ है. एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. केवल जापान का स्टॉक मार्केट हरे निशान में कारोबार कर रहा है.  अमेरिकी बाजारों में भी डाउ जोंस में पिछले कारोबारी सत्र में 108 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement