Advertisement

4 प्रोडक्ट, 1 साल और ₹100 करोड़ का रेवेन्यू ... Ranveer Singh के SuperYou की सक्सेस स्टोरी करेगी हैरान...

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और निकुंज बियानी के स्वामित्व वाले वेफर ब्रांड सुपरयू ने सिर्फ1 साल में ₹100 करोड़ का राजस्व पार कर इतिहास रच दिया है. आइये जानें क्या है सुपरयू की सक्सेस स्टोरी.

Latest News
4 प्रोडक्ट, 1 साल और ₹100 करोड़ का रेवेन्यू ... Ranveer Singh के SuperYou की सक्सेस स्टोरी करेगी हैरान...
Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पांचों उंगलियां घी और सिर कढ़ाई में है. उनकी फिल्म, धुरंधर, अगले महीने रिलीज़ होने वाली है जिसे अभी से अच्छे रिएक्शंस मिल रहे हैं. फिल्मों के अलावा रणवीर अपने व्यावसायिक उद्यम में भी मुनाफा कमा रहे हैं. बता दें कि रणवीर के सह-स्वामित्व वाले वेफर ब्रांड सुपरयू ने कथित तौर पर केवल छह महीनों में ₹100 करोड़ का राजस्व पार कर लिया है.

रणवीर के ब्रांड ने ऐसे कमाए ₹100 करोड़ 

ध्यान रहे कि सुपरयू, एक स्नैकिंग ब्रांड है जिसका रणवीर, निकुंज बियानी के साथ सह-स्वामित्व रखते हैं, ने एक बयान में कहा है कि कंपनी ने  ₹100 करोड़ का राजस्व पार कर लिया है. ब्रांड, जिसने अब नए मल्टीग्रेन प्रोटीन चिप्स लॉन्च किए हैं, का कहना है कि अब उसका लक्ष्य पांच वर्षों में ₹500 करोड़ का राजस्व हासिल करना है.

बताते चलें कि सुपरयू के प्रोटीन वेफर बार की शुरुआत मज़बूत रही, नवंबर 2024 में लॉन्च होने के 90 दिनों के भीतर 16 लाख यूनिट बिक गईं. इससे कंपनी की स्थिति अच्छी हुई और विकास को मज़बूत गति मिली.

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट पर यदि यकीन किया जाए तो सुपरयू ने क्लीन-लेबल, फंक्शनल स्नैक्स की मांग के चलते महीने-दर-महीने 25-30% की वृद्धि दर्ज की है.

इसके बाद  दिसंबर 2024 में सुपरयू को ज़ेरोधा के रेनमैटर कैपिटल से फंडिंग मिली, जिससे विस्तार को बढ़ावा मिला.

हालांकि निवेश राशि का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि यह उत्पादन बढ़ाने और उत्पाद श्रृंखला में विविधता लाने के लिए किया गया था.

रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा है कि, 'हम स्नैक्स खाने से अपराधबोध को दूर कर रहे हैं. यह प्रोटीन युक्त स्नैक्स को और अधिक मनोरंजक और मुख्यधारा बनाने की दिशा में एक कदम है.'

ब्रांड के राजस्व में वृद्धि तेजी से हुई है, यह देखते हुए कि इसे हाल ही में नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, और पिछले महीने तक, इसमें केवल चार उत्पाद थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement