Advertisement

Petrol Diesel Price: दिल्ली में 100 के पार पेट्रोल की कीमत, डीजल के भी बढ़े दाम

Petrol Price in Delhi: देश की राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गईं हैं.

Petrol Diesel Price: दिल्ली में 100 के पार पेट्रोल की कीमत, डीजल के भी बढ़े दाम

Petrol Diesel Price

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने आम लोगों को बजट बिगाड़ दिया है. मंगलवार को एकबार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल मंगलवार को शतक मार देगा जबकि डीजल के दाम में भी 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है.

आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price in Delhi) में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद दिल्ली शहर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मंगलवार को डीजल में 70 पैसे की बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की जा रही है लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. तब से सोमवार तक छह बार कीमतों में वृद्धि की गई है.

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ दिन और इंतजार किया. ‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, इंटरनेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 9 से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है. भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है.

दिल्ली: एक हफ्ते में कितने बढ़े पेट्रोल के रेट

तारीख पेट्रोल के दाम इजाफा
22 मार्च 2022 ₹ 96.21 ₹ 0.80
23 मार्च 2022 ₹ 97.01 ₹ 0.81
24 मार्च 2022  ₹ 97.01 -
25 मार्च 2022 ₹ 97.81 ₹ 0.81
26 मार्च 2022 ₹ 98.61 ₹ 0.80
27 मार्च 2022 ₹ 99.11 ₹ 0.50
28 मार्च 2022 ₹ 99.41 ₹ 0.30

दिल्ली: एक हफ्ते में कितने बढ़े डीजल के रेट

तारीख डीजल के दाम इजाफा
22 मार्च 2022 ₹ 87.47 ₹ 0.80
23 मार्च 2022 ₹ 88.27 ₹ 0.80
24 मार्च 2022  ₹ 88.27 -
25 मार्च 2022 ₹ 89.07 ₹ 0.80
26 मार्च 2022 ₹ 89.87 ₹ 0.80
27 मार्च 2022 ₹ 90.42 ₹ 0.55
28 मार्च 2022 ₹ 90.77 ₹ 0.35
Read More
Advertisement
Advertisement
पसंदीदा वीडियो
Advertisement