बिजनेस
Petrol-Diesel Prices Today: ईरान पर इजरायल के हमले के बाद से ही कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से बढ़ रहे हैं. ईरान होरमुज की खाड़ी के किनारे पर मौजूद है, जहां से कच्चे तेल की अधिकतर सप्लाई होती है. यहां युद्ध जैसे हालात ने सप्लाई प्रभावित की है, जिसका असर दामों पर हुआ है.
Petrol-Diesel Prices Today: ईरान पर इजरायल के हमले (Isreal-Iran War) ने कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई पर बेहद असर डाला है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ भाग रहे हैं. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड के दाम इंटरनेशनल मार्केट में 74.29 डॉलर प्रति बैरलस जबकि WTI क्रूड की कीमत 72.93 डॉलर प्रति बैरल दर्ज हुई है. कच्चे तेल के दामों में आए इस उछाल का असर भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ना तय है. हालांकि फिलहाल भारतीय तेल कंपनियां पहले से तय भाव की बदौलत अब तक इस असर से अछूती हैं, लेकिन युद्ध के लंबा खिंचने पर जुलाई के महीने में कच्चे तेल की बढ़ोतरी का असर अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करने वाले भारत पर बहुत ज्यादा होने के आसार हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार (17 जून) को भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए हैं, जो फिलहाल स्थिर ही हैं यानी अभी इस पर महंगाई की मार नहीं हुई है.
इंटरनेशनल मार्केट में तेल बढ़ने पर भी क्यों नहीं हुआ भारत में असर?
दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में तेल की खरीद वायदा भाव प्रणाली के तहत की जाती है. इसमें पहले से तेल की खरीद के लिए उस समय के भाव पर सौदे किए जाते हैं. इसके बाद यदि इंटरनेशनल मार्केट में तेल के दाम घटते या बढ़ते भी हैं तो उसका असर उस सौदे पर नहीं होता है यानी उसमें उतने ही पैसे चुकाने पड़ते हैं, जितने तय हुए हैं. इसके चलते अभी असर नहीं हुआ है. अगले महीने के लिए सौदे तय होते समय यदि तेल के दाम इंटरनेशनल मार्केट में नहीं घटते हैं तो इसका असर भारतीय खरीद पर होगा और फिर निश्चित तौर पर देश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े दिखेंगे.
महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
रोजाना सुबह आप घर बैठे जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
आपके शहर में किसी दिन पेट्रोल-डीजल के क्या रेट चल रहे हैं, यह आप घर बैठे भी जांच सकते हैं. इसके लिए आप प्रमुख तेल कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर के दाम चेक कर पाएंगे. इसके अलावा SMS के जरिये भी पेट्रोल-डीजल की कीमत चेक की जा सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.