Advertisement

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 9.5 और डीजल पर 7 रुपये हुआ सस्ता, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि एक्साइज ड्यूटी घटाने से Petrol Diesel Price में काफी गिरावट आएगी.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 9.5 और डीजल पर 7 रुपये हुआ सस्ता, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने (Petrol-Diesel Price) से महंगाई अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगी थी. मार्च और अप्रैल में तो इनकी कीमतें लगभग रोजाना ही 80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ रही थीं लेकिन अब आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने Petrol-Diesel Price को कम करने का ऐलान करते हुए केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है.

वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

दरअसल आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अचानक आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा, "हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी." 

Petrol-Diesel Price से बढ़ रही थी महंगाई

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. इसके चलते देश में लॉजिस्टिक कॉस्ट भी महंगी हो रही थी. ऐसे में देश की महंगाई दर भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी. ईंधन की इन बढ़ती कीमतों के चलते देश में लगातार आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था लेकिन आज एक फैसले से मोदी सरकार ने उस दबाव में कटौती कर दी है. 

Bill Gates क्यों नहीं करते हैं क्रिप्टो में निवेश? BCT के लिए कह दी ये बड़ी बात

पहले भी घटाए थे दाम 

आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर 2021 में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण तेजी से बढ़ रहे थे. उस दौरान भी केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर लोगों को दिवाली के मौके पर राहत दी थी और उसके बाद राज्यों ने भी वैट में कटौती की थी. ऐसे में अब संभावनाएं हैं कि केंद्र सरकार एक बार फिर राज्य सरकारों को वैट घटाकर Petrol-Diesel Price में आम आदमी को राहत देने की का सुझाव दे सकती है.

Retirement Age और पेंशन को लेकर आई बड़ी खबर, केंद्र सरकार दे सकती है खुशखबरी!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement