Advertisement

How PayPal Started : कैसे शुरू हुआ PayPal? यहां जानें इससे जुड़े सारे फैक्ट

PayPal दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला पेमेंट गेटवे है. इसे तीन दोस्तों ने आपस में मिलकर 1998 में शुरू किया था.

Latest News
How PayPal Started : कैसे शुरू हुआ PayPal? यहां जानें इससे जुड़े सारे फैक्ट

How PayPal Started

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हम दिन भर में ना जानें कितनी ईकामर्स कंपनियों के बारे में सुनते हैं उनका इस्तेमाल करते हैं. यहां हम आपको PayPal के बारे में कुछ ऐसे ही रोचक फैक्ट्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें पढ़कर आप भी कहेंगे ‘वाह’. आज दुनियाभर में पेमेंट सिस्टम के लिए जाने जानी वाली PayPal कंपनी की शुरुआत कैसे हुई और कैसे इसने इतना बड़ा बिजनस खड़ा कर लिया. इन सब के बारे में जानेंगे.

दुनियाभर में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले पेमेंट गेटवे Paypal को Max Levchin, पीटर थिएल और ल्यूक नोसेक ने दिसंबर 1998 में शुरू किया था. यह लोगों को व्यक्तियों और व्यवसायों के बीच ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देता है, क्योंकि Paypal की सहायता से आप आसानी से भुगतान भेज या प्राप्त कर सकते हैं.

क्या PayPal के बारे में जानते हैं आप ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • अप्रैल 2023 तक, Paypal का नेट वर्थ 85.18 बिलियन डॉलर से ज्यादा है.
  • दुनिया भर में 460 मिलियन से ज्यादा एक्टिव पेपाल अकाउंट हैं.
  • साल 2000 में PayPal का एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी यानी ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com में विलय हो गया.
  • 2007 में, संस्थापक ने Paypal का प्रारंभिक लोगो लॉन्च किया, जिसे बाद में वर्ष 2014 में बदला गया.
  • PayPal 100 मुद्राओं में उपलब्ध है.
  • विभिन्न खुदरा और संस्थागत निवेशक पेपाल स्टॉक के मालिक हैं.
  • अभी तक, PayPal ने कई पुरस्कार जीते हैं.
  • वर्ष 2014 में, PayPal ने 'High Impact Global Roles' केटेगरी के तहत ज़िनोव पुरस्कार प्राप्त किया.
  • मैक्स लेवचिन, पीटर थिएल और ल्यूक नोसेक ने 1998 में पेपल को कॉन्फिनिटी के रूप में स्थापित किया.
  • पेपाल की इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली 1999 में शुरू की गई थी.
  • PayPal IPO को eBay द्वारा अक्टूबर 3,2002 को 1.5 बिलियनडॉलर मूल्य पर अधिग्रहित किया गया.
  • 22 मिलियन से ज्यादा एक्टिव पेपाल मर्चेंट खाते हैं.
  • सबसे हालिया और सबसे बड़ा पेपाल अधिग्रहण 6 जनवरी, 2020 को हुआ था, जहां पेपल ने हनी को 4 बिलियन डॉलर से अधिक में अधिग्रहित किया था.
  • सितंबर 2015 में, पेपाल ने अपना पीयर-टू-पीयर पेमेंट प्लेटफॉर्म "PayPal.Me" लॉन्च किया, एक ऐसी सेवा जो उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट, ईमेल या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से फंड का रिक्वेस्ट करने के लिए एक कस्टम लिंक भेजने की अनुमति देती है.
  • PayPal.com पर प्रतिदिन 19 मिलियन से अधिक विजिट होते हैं.
  • पेपाल पर लगभग 460 मिलियन से ज्यादा सक्रिय खाते हैं.
  • पेपाल वन टच के लगभग 70 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर हैं.
  • अगर पेपाल एक बैंक होता, तो यह यू.एस. का 21वां सबसे बड़ा बैंक होता.
  • पेपल की भारत में सबसे बड़ी वैश्विक इंजीनियरिंग टीम है, मुख्य रूप से बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में.
  • उन्होंने शुरुआत में 6 सदस्यों के साथ पेपाल की शुरुआत की थी.
  • PayPal के दुनिया भर में 30,000 से अधिक कर्मचारी हैं.

यह भी पढ़ें:  RBI ने लिया बड़ा फैसला, जल्द UPI के जरिए प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन की देगा अनुमति

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement