Advertisement

US Dollar के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा: रिपोर्ट

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

Latest News
US Dollar के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा: रिपोर्ट

पाकिस्तानी रुपया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरबैंक बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया. पाकिस्तानी मुद्रा ने मंगलवार को इंटरबैंक बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.60 रुपये की गिरावट के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया. मंगलवार को पाकिस्तानी मुद्रा 188.66 रुपये पर पहुंच गया. यह जानकारी जियो न्यूज की रिपोर्ट से मिली है. पाकिस्तानी मुद्रा ने 7 अप्रैल के रिकॉर्ड निचले स्तर 188.18 रुपये को पार कर लिया है.

गिरावट की वजह

करेंसी डीलरों का मानना है कि आईएमएफ कार्यक्रम में देरी होने, मित्र देशों से तुरंत फाइनेंशियल हेल्प (Financial Help) मिलने की कमी, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और व्यापारिक घाटे में वृद्धि होने की वजह से घरेलू मुद्रा पर दबाव का माहौल बना रहा. इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट भी बुरी तरह खराब हुआ है.

इसके अलावा विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आए की वजह से भी निवेशक सहमा हुआ है. यानी निर्यात आय बाजार की मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है.

आर्थिक संकट आ सकता है

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 328 मिलियन अमरीकी डॉलर से गिरकर 10.558 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और चीन से फाइनेंशियल सहायता मिलेगी या नहीं मिलेगी इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Tata Nexon EV Max भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹ 17.74 लाख से शुरू

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement