Advertisement

NSDL IPO: ग्रे मार्केट में तहलका मचा रहा है 4000 करोड़ का ये IPO; जानें Date, Price Band और GMP की हर डिटेल

NSDL IPO Detail: दुनिया की सबसे बड़ी डिपॉज़िटरीज़ में से एक NSDL का IPO लॉन्च कर दिया गया है. इस IPO की तारीख, प्राइज़ बैंड, ग्रे मार्केट प्रिमियम की एक-एक डिटेल सामने आ गई है. इस IPO में आप 30 जुलाई से अप्लाई कर सकेंगे.

Latest News
NSDL IPO: ग्रे मार्केट में तहलका मचा रहा है 4000 करोड़ का ये IPO; जानें Date, Price Band और GMP की हर डिटेल
Add DNA as a Preferred Source

NSDL IPO GMP Detail: नेशनल सिक्यॉरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के 4000 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च हो गया है. इस IPO में आप 30 जुलाई से अप्लाई कर सकेंगे. सेबी ने NSDL को 14 अगस्त से पहले शेयर मार्केट में लिस्ट होने की अनुमति दी थी. यह IPO ग्रे मार्केट में छाया हुआ है. चलिए जानते हैं NDSL IPO से जुड़ी सारी डिटेल्स.

NSDL IPO Price Band and Issue size

इस IPO के जरिए NSDL का 4011 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. इस IPO में कंपनी 5.01 करोड़ शेयर्स ईशू कर रहा है. इन शेयर्स का प्राइज़ बैंड 760 से 800 रुपये रखा गया है. एक लॉट में 18 शेयर्स रखे गए हैं. रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस IPO में इनवेस्ट करने के लिए कम से कम 14,400 रुपये आपके बैंक अकाउंट में होना ज़रूरी है.

NSDL IPO Timeline

सब्स्क्रिप्शन के लिए ये IPO 30 जुलाई को खुलेगा और 1 अगस्त को बंद हो जाएगा. यानी आप 30 जुलाई से 1 अगस्त की शाम 5 बजे तक इस IPO के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 2 और 3 अगस्त शनिवार-रविवार हैं, इस वजह से शेयर मार्केट बंद रहेगा. 4 अगस्त को IPO अलॉट होने की संभावना है. 5 अगस्त को जिन आवेदकों का IPO नहीं लगा होगा उनका अकाउंट रिलीज़ कर दिया जाएगा. इसी दिन जिन्हें IPO मिलेगा उनके डीमैट अकाउंट में शेयर्स ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. 6 अगस्त को शेयर्स के शेयर मार्केट में लिस्ट होने की संभावना है.

NSDL IPO GMP

NSDL IPO का ग्रे मार्केट प्रिमियम यानी GMP 25 जुलाई की सुबह साढ़े 10 बजे 164 रुपये था. अगर ये ट्रेंड बना रहता है तो NSDL के शेयर्स 800 रुपये के अपर प्राइज़ लिमिट से 164 रुपये ऊपर पर लिस्ट हो सकता है. माने करीब 964 रुपये पर. अगर ऐसा होता है जिन लोगों को ये IPO मिलेगा उन्हें लिस्टिंग के साथ ही 2952 रुपये का फायदा मिलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement