Advertisement

अब ITR भरना होगा और आसान, सरकार ने किए ये बदलाव

जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने के तरीके को बेहद आसान बना दिया है.

अब ITR भरना होगा और आसान, सरकार ने किए ये बदलाव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगले साल से करदाताओं के लिए टैक्स भरना आसान हो जाएगा. दरअसल बीते कुछ बरसों से सरकार ITR फाइलिंग को सरल बनाने पर जोर-शोर से काम कर रही है. ऐसे में टैक्सपेयर्स का डाटा जमा करने की कवायद चल रही थी. अब सरकार इस मामले में काफी जानकारी जमा कर चुकी है, जिसकी वजह से अगले साल से इनकम टैक्स के फॉर्म में कुछ मामूली जानकारियां ही भरनी होंगी. बैंक के ब्याज समेत कई जानकारियां इनकम टैक्स विभाग पहले ही भर चुका होगा.

इन सुविधाओं के साथ एक तरह से ITR फाइलिंग करने का आधा काम अब आयकर स्वयं विभाग करेगा. इसके साथ ही एक बड़ी तैयारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टैक्स के दायरे में लाने की भी शुरु हो गई है. इसके लिए TDS को आधार बनाया जाएगा. जिन लोगों की इनकम पर TDS तो लग रहा है लेकिन वो आयकर रिटर्न नहीं भर रहे हैं तो ऐसे लोगों से दोगुना TDS वसूला जाएगा.

इसके साथ ही आयकर विभाग ने इनकम टैक्स फाइलिंग का सिस्टम और उसमें होने वाली गड़बड़ियों को सुधारने का तरीका भी आसान बना दिया है. जानकारों का भी मानना है कि अपडेटेड रिटर्न भरने का विकल्प लोगों के लिए फायदेमंद है क्योंकि गलती सुधारने के लिए मौजूदा मियाद काफी कम है. जाहिर है कि इस सुविधा के आने से भी टैक्स पेयर्स की तादाद में इजाफा होगा और लोग अपने बीते सालों के रिटर्न भरकर सरकार के खजाने में अपना योगदान करेंगे.

यह भी पढ़ें:  कैसे काम करेगी डिजिटल Rupee, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement