Advertisement

अब निवेशकों के लिए क्लाथिंग ब्रांड किआसा ला रहा IPO, SEBI ने भी दे दी हरी झंड़ी

एथनिक वियर ब्रांड किआसा (Kiaasa) भी अब आपना आईपीओ ला रहा है और सेबी की तरफ से हरी झंडी भी मिल चुकी है.

अब निवेशकों के लिए क्लाथिंग ब्रांड किआसा ला रहा IPO, SEBI ने भी दे दी हरी झंड़ी

Kiaasa IPO

Add DNA as a Preferred Source

फिमेल एथनिक वियर किआसा (Kiaasa) ने शेयर मार्केट की दुनिया में अपना कदम बढ़ा दिया है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने किआसा के आईपीओ को मंज़ूरी दे दी है. निवेशकों को अब क्लादिंग सीरीज में एक नए आईपीओ पर हाथ आजमाने का मौका मिलेगा.

किआसा ने अपने आईपीओ (Initial Public Offering) के लिए सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) जमा किया है. यह ब्रांड मेट्रो और टियर-2 शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, पारंपरिक और आधुनिक परिधानों के मिश्रण और किफायती दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए जाना जाता है.

किआसा का सफर 

1- किआसा ने अपना पहला स्टोर जून 2018 में दिल्ली के कामला नगर में खोला था. वर्तमान में, इसके 113 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBOs) 70 शहरों में फैले हुए हैं. ब्रांड ने अपनी ऑनलाइन वेबसाइट भी है, जिसमें फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन और मिन्त्रा जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री शामिल है .

आईपीओ और भविष्य की योजनाएं

1- आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग स्टोर्स के विस्तार, डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और सप्लाई चेन में सुधार करने में किया जाएगा.
2- किआसा के प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश के अनुसार, आईपीओ न केवल एक वित्तीय कदम है, बल्कि ब्रांड की पारदर्शिता और विश्वास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण अध्याय है.
3- मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि यह आईपीओ फैशन और रिटेल सेक्टर में नई ऊर्जा लाएगा और किआसा अपनी गुणवत्ता, स्टाइल और किफायती दाम के सफल फॉर्मूले के साथ पूंजी बाज़ार में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ने के लिए तैयार है.

किआसा की वित्तीय स्थिति

- किआसा ने वित्तीय वर्ष 2024 में 69.94% की राजस्व वृद्धि दर्ज की है.
- कंपनी का EBITDA मार्जिन 11.77% और PAT मार्जिन 6.75% है.
- किआसा की नेट वर्थ INR 12.71 करोड़ है और ऋण-इक्विटी अनुपात 1.25 गुना है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement