Advertisement

Netflix हो जाएगा इस दिन से कुछ लोगों के लिए बंद, आप तो नहीं इस लिस्ट में, चेक कर लीजिए

Netflix Updates: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी सर्विसेज को लेकर एक अपडेट जारी किया है. इसमें उन लोगों के बारे में बताया गया है, जो अगले महीने से नेटफ्लिक्स का कंटेंट नहीं देख पाएंगे.

Latest News
Netflix हो जाएगा इस दिन से कुछ लोगों के लिए बंद, आप तो नहीं इस लिस्ट में, चेक कर लीजिए
Add DNA as a Preferred Source

Netflix Updates: यदि आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मूवी या वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. नेटफ्लिक्स ने स्पष्ट किया है कि 2 जून से कुछ लोगों के लिए उसकी सर्विसेज बंद होने जा रही हैं. यह नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म के अपडेट होने के कारण होने जा रहा है, जिसके चलते नेटफ्लिक्स ऐप फर्स्ट जनरेशन फायर टीवी डिवाइस पर काम करना बंद कर देगी. इससे फर्स्ट जनरेशन Amazon Fire TV Stick पर भी नेटफ्लिक्स ऐप (Netflix App) की सेवाएं बंद हो जाएंगी.

क्यों बंद हो जाएगा नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर AV1 वीडियो फॉर्मेट को रोलआउट करने का निर्णय लिया है. इस हाई एफिशिएंसी कोडेक से यूजर्स का डेटा कम इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें वीडियो क्वालिटी पहले से ज्यादा बेहतर मिलेगी. यह एडवांस वीडियो फॉर्मेट है, जो पुरानी डिवाइसेज को सपोर्ट नहीं करता है. इसके चलते ही फर्स्ट जनरेशन डिवाइसेज पर नेटफ्लिक्स के वीडियो स्ट्रीम होना बंद हो जाएंगे.

अमेजन पहले ही कर चुका है फर्स्ट जनरेशन डिवाइसेज को बाहर
नेटफ्लिक्स की कॉम्पिटिटर ओटीटी ऐप अमेजन प्राइम पर कई साल पहले ही फर्स्ट जनरेशन डिवाइसेज को बाहर कर चुकी है. अब ऐसी डिवाइस को अमेजन का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच अपडेट नहीं मिलता है. नेटफ्लिक्स के भी एडवांस वीडियो फॉर्मेट इस्तेमाल करने से अब Amazon Fire TV (2014 मॉडल), ऐलेक्सा वॉयस रिमोट (2016 मॉडल) के साथ Fire TV Stick और Fire TV Stick (2014 मॉडल) यूज कर रहे कस्टमर्स को इन्हें बदलना पड़ेगा, क्योंकि इन पर नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग बंद हो जाएगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement