Advertisement

Multibagger Stock: इन स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 3,450% का रिटर्न

शेयर बाजार में बिकवाली का दौर होने के बावजूद भी कुछ स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

Multibagger Stock: इन स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 3,450% का रिटर्न
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. इस दौरान भारतीय सेक्रेंडरी मार्केट 23 मार्च 2020 को अपने निचले स्तर पर पहुंच गया. हालांकि 2 सालों में इसमें भारी उछाल देखने को मिला. महामारी के दबाव से गुजरने के बावजूद शेयर बाजार ने अपने निवेशकों को भारी मुनाफा दिया है. वहीं कुछ ऐसे स्टॉक भी रहे हैं जो मल्टीबैगर (Multibagger) साबित हुए हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे स्टॉक के बारे में ही बताने वाले हैं जिन्होंने निवेशकों का खुद फायदा करवाया है.

टिप्स इंडस्ट्रीज (Tips Industries)

टिप्स इंडस्ट्रीज (Tips Industries) म्यूजिक, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का स्टॉक है. 26 मार्च 2020 को एनएसई (NSE) पर 97.85 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं 25 मार्च 2022  को यह स्टॉक लगभग 2680 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,295 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में टिप्स के स्टॉक 490 रुपये से बढ़कर 2,295 रुपये पर आ गया है. यानी कि इस शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 375 प्रतिशत का मुनाफा दिया है. पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई वहीं एक महीने में इसने लगभग 17.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms)

टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) क्लाउड कम्युनिकेशंस की कंपनी है. 27 मार्च 2020 को एनएसई (NSE) पर यह 44.55 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं 25 मार्च 2022 को यह स्टॉक लगभग 3450 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,385 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 70 प्रतिशत का मुनाफा दिया है.

विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals)

विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals) कमोडिटी केमिकल सेक्टर की कंपनी है. 27 मार्च 2020 को एनएसई (NSE) पर यह 66.85 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं 25 मार्च 2022 को NSE पर इसका शेयर 1,720.05 रुपये पर बंद हुआ था. यानी 2 सालों में इसने अपने निवेशकों को 2300 प्रतिशत का मुनाफा दिया है. वहीं 6 महीने में  इसने निवेशकों को 140 प्रतिशत का मुनाफा दिया है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार एक जोखिम भरा निवेश है. डीएनए हिंदी इनकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है. अपने एडवाइजर से सलाह लेने के बाद ही इसमें निवेश करें.)

यह भी पढ़ें: अब आसानी से कर सकेंगे Foreign Trips, सरकार Covid पर लेगी महत्वपूर्ण फैसला

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement