Advertisement

Multibagger stock: इस साल दिया 200% रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस ने मौजूदा लेवल से 50% ऊपर तय किया टारगेट

इस साल Multibagger stock Gravita India ने अपने निवेशकों को 200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

Multibagger stock: इस साल दिया 200% रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस ने मौजूदा लेवल से 50% ऊपर तय किया टारगेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Multibagger stock का नाम सुनते ही सबसे पहले ज़हन में जो बात आती वह इसके कीमत को लेकर आती है. लेकिन अक्सर यह स्टॉक्स आपको चंद दिनों में दिवालिया बना सकते हैं तो कुछ अमीर बना सकते हैं. इसलिए जब भी Multibagger stock में पैसे निवेश करिएँ तो इसके बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें. आज हम आपको एक ऐसे ही Multibagger stock के बारें में बताएंगे जिसने एक साल में अपने निवेशकों को 200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

Gravita India में इस साल यानी की 2021 में 200 प्रतिशत का उछाल देखा गया. ब्रोकरेज हाउसेस ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में इस stock में और तेजी देखने को मिल सकती है. बता दें कि Gravita India भारत के सबसे बड़े लीड-रीसाइक्लर्स में से एक है, जिसकी संगठित सेगमेंट में 18% हिस्सेदारी है.

Gravita India के लिए Target Price

Gravita India के लिए ब्रोकरेज हाउसेस का अनुमान है कि आने वाले समय में यह अपने वर्तमान कीमत से 50 प्रतिशत और ऊपर जा सकता है. मतलब इसका जो target price 380 रखा गया है. बता दें कि Gravita India Limited भारत की सबसे बड़ी लीड प्रोड्यूसर में से एक है. यह लेड मेटल, विशिष्ट लेड एलॉय, लेड ऑक्साइड, लेड शीट, लेड पाउडर का निर्माता और निर्यातक है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement