Advertisement

खुशखबरी! FD से 5 साल में डेढ़ गुना हो जाएगी रकम, ये बैंक दे रहा 9.1 प्रतिशत ब्याज

9.1% Interest on FD: अगर आपके पास कोई लमसम अमाउंट है, जिसे आप सुरक्षित जगह पर इनवेस्ट करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतरीन ऑप्शन है.

खुशखबरी! FD से 5 साल में डेढ़ गुना हो जाएगी रकम, ये बैंक दे रहा 9.1 प्रतिशत ब्याज
Add DNA as a Preferred Source

9.1%  Interest on FD: अगर आप या आपके घर में कोई सीनियर सिटिज़न हैं? अगर आपके पास एक लमसम अमाउंट है जिसे आप सुरक्षित जगह पर इनवेस्ट करना चाहते हैं तो उन पैसों को आप Fixed Deposit में रखवा सकते हैं. कई बैंक सीनियर सिटिज़ंस को FD पर बेहतरीन इंटरेस्ट देते हैं.

फिलहाल सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर 9.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट दे रहा है. ये इंटरेस्ट रेट सीनियर सिटिज़ंस के लिए हैं और शर्त ये है कि फिक्स डिपॉजिट 5 साल के लिए करना होगा. इस FD में आप 3 करोड़ तक का निवेश कर सकते हैं.

5 साल में डेढ़ गुना हो जाएगी रकम

उदाहरण के लिए अगर आप 1 लाख रुपये इस FD में डालते हैं तो पांच साल तक 9.1 प्रतिशत के रेट पर चक्रवृद्धि ब्याज इन पैसों पर जुड़ता जाएगा. पांच साल पूरे होने पर करीब 54 हजार रुपये इंटरेस्ट के रूप में आपको मिलेंगे. यानी पांच साल में आपके 1 लाख रुपये, डेढ़ लाख हो जाएंगे.

और कौन-कौन से बैंक दे रहे ज्यादा इंटरेस्ट

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलावा कुछ और स्मॉल फाइनेंस बैंक्स हैं जो FD पर भारी इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.65 प्रतिशत, नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक- 8.5 प्रतिशत, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25 प्रतिशत और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं.

Fixed Deposit को निवेश के सुरक्षित ऑप्शंस में गिना जाता है. FD पर फिक्स्ड इंटरेस्ट मिलता है और यह बाज़ार जोखिम के दायरे में नहीं आता है. इस वजह से मिडिल क्लास परिवारों में FD सेविंग का सबसे पॉपुलर तरीका है.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement