Advertisement

LIC ने इस हेल्थकेयर कंपनी में की खरीदारी, लगातार शेयर के दाम में हो रही बढ़ोतरी

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने Dr Lal PathLabs के शेयरों में 1.12 फीसदी इक्विटी खरीद की है, जिसके बाद लगातार इस कंपनी के शेयर में वृद्धि हो रही है.

LIC ने इस हेल्थकेयर कंपनी में की खरीदारी, लगातार शेयर के दाम में हो रही बढ़ोतरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 2021 में लिक्विडिटी के दम पर सेकेंडरी मार्केट में शानदार रैली दिखी जिसके चलते प्राइमेरी मार्केट में भी खासा जोश का माहौल देखने को मिला. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) को लेकर रहा यह उत्साह 2022 में भी देखने को मिल सकता है और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन  (LIC) के आईपीओ के साथ पब्लिक इश्यू (Public Issue) 2 लाख करोड़ रुपये जुटा सकता है. वहीं कयास लगाया जा रहा है कि LIC जनवरी के अंत तक डॉक्युमेंट्स जमा कर सकती है जिसके बाद IPO की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. फ़िलहाल LIC ने  अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही में Dr Lal PathLabs में हिस्सेदारी खरीदी है.  Dr Lal PathLabs के शेयरों में आज यानी कि गुरुवार के कारोबारी सत्र में बीएसई (BSE) पर 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 3765 रुपये के आसपास बंद हुआ है.

LIC ने कितने इक्विटी खरीदे?

वर्तमान वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही में एलआईसी ने Dr Lal PathLabs में 1.12 फीसदी यानी कि  9,31,246 इक्विटी शेयर खरीदें है. बता दें कि जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में एलआईसी (LIC) की Dr Lal PathLabs में कोई हिस्सेदारी नहीं थी. इसके अलावा दिसंबर तिमाही में म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) ने भी Dr Lal PathLabs में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 3.34 फीसदी हिस्सेदारी यानी 27,82,681 शेयरों की थी जबकि सितंबर तिमाही में म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 3.26 फीसदी यानी 27,17,883 इक्विटी शेयरों की थी.

मालूम हो कि पिछले 1 साल में Dr Lal PathLabs के शेयरों में 55 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जबकि पिछले 6 महीनों में इस शेयर 6 फीसदी की वृद्धि हुई है. 6 महीने पहले Dr Lal PathLabs का शेयर 3462.15 पर ट्रेंड कर रहा था और आज यह 3718 रुपये पर बना हुआ है. पिछले 6 महीनों में इसमें मात्र 7.39% की वृद्धि हुई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement