Advertisement

जानिए क्या हैं Mutual Fund Top-up Plan और क्या हैं इसके नुकसान!

Mutual Fund में SIP के जरिये निवेश किया जाता है. इसी में से एक है Mutual Fund Top-up. जिसमें निवेश करके आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

जानिए क्या हैं Mutual Fund Top-up Plan और क्या हैं इसके नुकसान!
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्या है म्यूचुअल फंड टॉप-अप? पैसों में वृद्धि करने का सबसे आसान तरीका है investment. पहली बात तो यह रिस्क फ्री होता है और दूसरी बात यह अच्छा खासा return देता है. Investment के तरीकों में से एक तरीका है Mutual Fund Top-up. जिसमें निवेश करने से आपको अच्छा खासा return मिल सकता है.

Mutual Fund में SIP के जरिये निवेश किया जाता है. वहीं चुअल फंड टॉप-अप हर महीने एसआईपी में किए गए निवेश को बढ़ाता है और इस वजह से रिटर्न भी अच्छा मिलता है. इसके जरिये आप किसी long term SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में एक निश्चित रकम निवेश कर लंबे समय में कंपाउंडिंग की वजह से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

उदाहरण 

मान लीजिये आप 20 साल तक हर महीने 20 हजार रुपये निवेश कर रहे हैं और अमूमन आपको उसपर 11 प्रतिशत का return मिल रहा है तो 20 साल बाद आपको 1.75 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसका मतलब हुआ कि आपने 20 सालों में कुल 48 लाख रूपये जमा किये थे और आपको 1 करोड़ 75 लाख रूपये मिलेंगे. वहीं अगर बीच में आपकी आमदनी बढ़ जाती और आप 10% ज्यादा निवेश करने लगते हैं तो आपका 20 साल बाद कुल निवेश 93 लाख 60 हजार रूपये हो जायेगा और आपको 2 करोड़ 82 लाख रूपये मिलेंगे.

Top-up option चुनें

SIP जब भी लें तो top-up का चुनाव जरुर करें. हालांकि इसमें गौर करने वाली बात है कि एक बार यह option चुन लेने के बाद आप बीच में इसे बदल नहीं सकते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement