Advertisement

Airtel ने लॉन्च किया अपना नया प्रीपेड प्लान, TRAI के आदेश का किया पालन

TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को आदेश दिया था कि अब रिचार्ज प्लान में 28 दिन की जगह 30 दिन की वैधता कर दी जाए. Airtel ने रिचार्ज प्लान में बदलाव किया है.

Airtel ने लॉन्च किया अपना नया प्रीपेड प्लान, TRAI के आदेश का किया पालन

TRAI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए आदेश के मुताबिक हर टेलिकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर पेश करना है. इनकी वैलिडिटी अब 28 दिन की जगह पूरे 30 दिन की हो गई है. हालांकि इन प्लान्स को अगर ग्राहक दोबारा रिचार्ज कराना चाहें तो वे  ऐसा मौजूदा प्लान की ही तारीख से करा सकेंगे. 

अब एयरटेल ने पहल करते हुए TRAI के आदेश के मुताबिक अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में 296 रुपये और 319 रुपये के रिचार्ज प्लान की शुरुआत की है. Airtel के मुताबिक 296 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिन की वैधता के साथ आता है जबकि 319 रुपये का प्लान पूरे महीने के लिए वैध है.

296 रुपये पर एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ये लाभ मिलेंगे

एयरटेल ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर रिचार्ज प्लान की लिस्टिंग की. इस लिस्टिंग के मुताबिक 296 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 SMS की सुविधा और कुल 25GB डाटा एक्सेस का लाभ मिलेगा. यह प्लान 30 दिनों के लिए वैध है.

319 रुपये पर एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ये लाभ मिलेंगे

319 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 SMS की सुविधा और प्रति दिन 2GB हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलेगा. यह प्लान एक महीने की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है.

296 रुपये और 319 रुपये के दोनों एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक्स्ट्रा बेनेफिट्स के साथ आते हैं. इनमें मोबाइल एडिशन के लिए अमेज़ॅन प्राइम वीडियो 30 दिन के फ्री ट्रायल, तीन महीने के लिए अपोलो 24x7 सर्कल और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है. ये प्लान Wynk Music के फ्री एक्सेस के साथ भी आते हैं.

Jio ने भी TRAI के आदेश पर शुरू किया नया प्लान 

इस हफ्ते की शुरुआत में रिलायंस जियो ने 259 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर एक 'कैलेंडर महीने की वैधता' के साथ शुरू किया. यह प्लान Airtel के 319 रुपये के प्लान जैसा ही है. 259 रुपये के रिचार्ज पर एक दिन में 1.5GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा देता है. साथ ही यह Jio ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ भी आता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
GST बना वरदान, सरकार के खजाने में हुआ इज़ाफ़ा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement