Advertisement

इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड NCLT से ZEE एंटरटेनमेंट के खिलाफ दाखिल अर्जी लेगा वापस

ZEEL में दोनों फंड्स की कुल मिलाकर करीब 17.88 फीसदी हिस्सेदारी है.

इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड NCLT से ZEE एंटरटेनमेंट के खिलाफ दाखिल अर्जी लेगा वापस

Zee Media Group.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड ने ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में दायर अर्जी को वापस लेने की बात कही है. फंड्स की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी अब एक्स्ट्रा आर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाने की मांग नहीं करेगी.  

जानकारी के मुताबिक EGM बुलाने की मांग को लेकर फंड्स ने अर्जी दी थी. इनवेस्को ने कहा कि इससे ZEEL के कामकाज पर नजर रहेगी. इसके साथ ही ZEE-सोनी के विलय सहित अहम गतिविधियों पर भी नजर रहेगी. ZEEL में दोनों फंड्स की कुल मिलाकर करीब 17.88 फीसदी हिस्सेदारी है. इनवेस्को ने ZEEL में 6 डायरेक्टर नियुक्ति की मांग की थी. इनवेस्को की इस पहल का शेयर बाजार ने भी  स्वागत किया है.  

ZEEL ने किया इनवेस्को की पहल का स्वागत
ZEEL ने इनवेस्को की इस पहल का स्वागत किया है. कंपनी ने ZEE-सोनी विलय पर मैनेजमेंट पर भरोसे का स्वागत किया है. इनवेस्को 2 दशक से ZEE के वैल्यु क्रिएशन का हिस्सा रहा है. सोनी के साथ विलय सभी पक्षों के लिए फायदेमंद होगा. 

(इनपुट- ब्रजेश कुमार)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement