Advertisement

Internet Resource: कमाई करने के इस फंडे को जान लिया तो financially रहेंगे मजबूत

बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप भी एक्स्ट्रा इनकम के बारे में सोच रहे हैं तो यह तरीका आपकी मदद कर सकता है. इसके जरिए आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Internet Resource: कमाई करने के इस फंडे को जान लिया तो financially रहेंगे मजबूत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्सर लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए अपनी जॉब के अलावा भी काम करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में आप इंटरनेट के जरिए भी घर बैठे पैसे कमा सकते हैं. इसका एक तरीका है- यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर. इस काम के जरिए आप महीने के हजारों रुपये कमा सकते हैं.आइए जानते हैं कैसे आप इस काम को शुरू कर सकते हैं.

क्या होता है यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर

URL (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) के जरिए आप कोई भी लिंक आसानी से शेयर कर सकते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह काफी ट्रेंड करता है. छोटे URL को आसानी से इंटरनेट में रीडायरेक्ट किया जा सकता है. इसके जरिए आप आसानी से किसी भी इंस्टीट्यूशन को लोकेट कर सकते हैं. इंटरनेट की दुनिया में वायरल होने वाले कंटेंट भी इसी के जरिए वायरल किए जाते हैं. गूगल जैसी बड़ी कंपनियां URL को छोटा करने जैसी सर्विस भी देती हैं.


URL के जरिए कैसे कमाई होगी?

इंटरनेट के जरिए सोशल मीडिया पर हम बहुत से कंटेंट को शेयर करते हैं. यूआरएल से कमाई करने के लिए आपको बस उस URL को छोटा करना होगा जिससे आपको अच्छी खासी कमाई होगी. आपके यूआरएल शेयर करने के बाद जितने लोग उसपर फ्लैश होने वाले ऐड को देखेंगे उस हिसाब से कंपनी आपको पेमेंट करेगी. कमेंट, लाइक, शेयर और विजिबिलिटी के आधार पर आपकी कमाई तय होगी.

कौन सी कंपनियों के जरिए आप URL को छोटा कर सकते हैं?

  • Adf.ly - यह वेबसाइट काफी भरोसेमंद है और आप इसपर जाकर URL को छोटा कर सकते हैं.
  • Adv.li - यह वेबसाइट भी URL को छोटा करने पर तय अमाउंट पे करती है. इसमें आप 100 से ज्यादा यूआरएल छोटा कर सकते हैं.
  • LinkBucks - इस वेबसाइट पर आप URL को छोटा करके अपने वेबसाइट या सोशल नेटवर्क पर शेयर कर सकते हैं.
     

ध्यान रहे इन सभी वेबसाइट्स पर यूआरएल छोटा करने के बाद उसपर जितने क्लिक आयेंगे उसी हिसाब से आपको पेमेंट मिलेगा.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Budget 2022: कृषि सेक्टर को मिल सकती है राहत, लाई जा सकती है नई स्कीम

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement