Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर में कैसा है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2024? यहां पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट युवा भारत का बजट है. इस बजट में महिला, युवा और किसानों का ख्याल रखा गया है.

Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर में कैसा है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2024? यहां पढ़ें

PM Narendra Modi.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 2024-25 पेश किया है. वित्त मंत्री ने बजट को लेकर कई अहम ऐलान किया है. बजट में गरीब, महिला,किसान और युवाओं का ध्यान रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री के बजट को युवा, किसान और महिलाओं का बजट बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह बजट विकसित भारत का बजट है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की तारीफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह आशाओं के अनुरूप बजट है. इससे गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ मिलेगा. इस बजट में उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे. उन्होंने कहा है कि यह बजट युवा, किसान और महिलाओं का बजट है. पीएम ने इसे युवा भारत का प्रतिविंब बताया है. 

इसे भी पढ़ें- Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, नेताओं ने क्या कहा?

लखपती दीदी के लक्ष्य को बढ़ाया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं. अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है. हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है.'

गरीबों के लिए बढ़ाया गया घर बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं. अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है. हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है.'

युवा भारत की आकांक्षाओं का है ये बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिविंब है. बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है. इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है.'

इसे भी पढ़े- Budget 2024: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, नौकरीपेशा मिडिल क्लास को नहीं मिली राहत

भविष्य निर्माण का बजट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है. यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा. यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement