Advertisement

Home Loan: होम लोन लेते समय की ये गलतियां तो 20 की जगह 33 साल तक भरनी पड़ेगी EMI

जब बैंक ब्याज दरों में बदलाव करते हैं तो होम लोन चुकाने की अवधि बढ़ जाती है. ज़्यादातर लोग शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन बाद में जब उन्हें इसका पता चलता है तो वे बैंक से शिकायत करते हैं.

Latest News
Home Loan: होम लोन लेते समय की ये गलतियां तो 20 की जगह 33 साल तक भरनी पड़ेगी EMI
Add DNA as a Preferred Source

घर खरीदना तो हर कोई चाहता है, लेकिन बिना होम लोन के ज्यादातर घर नहीं खरीद सकता. घरों की कीमतें इतनी ज़्यादा हैं कि कुछ अमीर लोगों को छोड़कर, सभी को घर खरीदने के लिए होम लोन की ज़रूरत पड़ती है. दरअसल, ज़्यादातर लोग होम लोन लेने के बाद अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपना लोन चुकाने में 25 से 30 साल लग जाते हैं, जबकि वह लोन 20 साल में चुकाया जा सकता था. 

बैंक ब्याज की दरों से पड़ता है प्रभाव

जब भी बैंक ब्याज दरों में बदलाव करते हैं तो होम लोन चुकाने की अवधि बढ़ जाती है. ज़्यादातर लोग शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन बाद में जब उन्हें इसका पता चलता है, तो वे बैंक से शिकायत करते हैं. अक्सर, जब तक उन्हें इसका एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और आपको भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

ऐसे समझ सकते हैं ब्याज का फेर

एक उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए आप 20 साल के लिए 8 प्रतिशत की दर से 30 लाख रुपये का लोन लेते हैं. इस प्रकार, आपकी ईएमआई लगभग 25,093 रुपये होगी. मान लीजिए कि होम लोन लेने के 5 साल बाद, आपके होम लोन की ब्याज दर 11 प्रतिशत होगी. इस समय, आपके होम लोन की बकाया मूल राशि लगभग 26 लाख रुपये होगी, क्योंकि शुरुआती दौर में ईएमआई का ब्याज वाला हिस्सा ज़्यादा होता है, जबकि मूलधन वाला हिस्सा कम होता है.

20 की जगह 33 साल हो जाती है लोन की किस्त

5 साल बाद की स्थिति में, आपको लग सकता है कि ईएमआई के 15 साल बाकी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल, जैसे-जैसे ब्याज दरें बढ़ती हैं, आपकी लोन अवधि ईएमआई को ध्यान में रखकर समायोजित की जाती है. इससे आपकी ईएमआई तो वही रहती है, लेकिन आपके लोन की अवधि बढ़ जाती है. वहीं अगर आपकी ईएमआई पहले जैसी ही, यानी लगभग 25,093 रुपये रखी जाए, तो आपके लोन की बाकी अवधि 15 साल की बजाय 28 साल हो जाएगी. यहां अगर आपकी ईएमआई 15 साल के हिसाब से मानी जाए, तो यह लगभग 29,500 रुपये होगी. यानी, आपको वह लोन चुकाने में लगभग 33 साल लगेंगे, जिसे आप 20 साल में चुकाने वाले थे.

ऐसी स्थिति में क्या करें

अगर आप नहीं चाहते कि आपके होम लोन की अवधि बढ़े, तो जब भी ब्याज दरें बढ़ें, आपको बैंक से बात करके अपने लोन का पुनर्गठन करना होगा. आपको बैंक से कहना होगा कि वह आपके होम लोन की अवधि न बढ़ाए, बल्कि नई ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई बढ़ाए या घटाए. ज़्यादातर ग्राहक यही गलती करते हैं और बैंक से लोन का पुनर्गठन नहीं करवाते, जिससे उन्हें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement