Advertisement

Toyota के साथ सरकार मार्च में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: नितिन गडकरी

आज केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जहां उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट पर मुख्य बातें कहीं.

Toyota के साथ सरकार मार्च में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी: नितिन गडकरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार भारत में ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) आधारित पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जापानी कार निर्माता टोयोटा के साथ काम कर रही है. गडकरी ने कहा कि सरकार 15-16 मार्च तक इस प्रोजेक्ट को लॉन्च कर सकती है. इसके लिए अभी रोड सेफ़्टी को लेकर काम किया जा रहा है. ये बातें नितिन गडकरी आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही.

नितिन गडकरी ने पहले घोषणा की थी कि वह फरीदाबाद में वेस्टवॉटर ट्रीटेड से तैयार किए हाइड्रोजन से चलने वाली कार का इस्तेमाल कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने जनता को विश्वास दिलाने के लिए कहा कि वेस्टवॉटर ट्रीटेड से बने हाइड्रोजन पर व्हीकल चल सकते हैं. गडकरी ने कहा, ''मैंने एक ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित कार खरीदी है. इस कार को फरीदाबाद की ऑइल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने तैयार किया है.''

मंत्री ने आगे कहा कि वर्तमान समय में देश हर साल 8 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल, डीजल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का आयात करता है. उन्होंने कहा, ''अगर देश इसी तरह खपत करता है तो अगले 5 साल में इसका आयात बिल बढ़कर 25 लाख रुपये हो जाएगा.'' 

यह देखते हुए कि वाहनों में फ्लेक्स-ईंधन इंजन (flex-fuel engines) की शुरूआत के साथ देश 'आत्मनिर्भर' बन जाएगा. गडकरी ने कहा कि "टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन, सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया के एमडी ने मुझे आश्वासन दिया है कि ब्राजील, अमेरिका और कनाडा, हमारे देश में वाहन 100 प्रतिशत पेट्रोल के बजाय 100 प्रतिशत बायो-एथेनॉल पर चलेंगे, जो हमारे किसानों द्वारा उत्पादित किया जाता है."

गडकरी ने कहा कि देश में 6 कंपनियां काम कर रही है. देश में एयरबैग की डिमांड 5-6 गुना बढ़ी है. कार में कुल अब 8 एयरबैग लगाने होंगे जिससे दुर्घटना से बचा जा सके. ड्राइवर को नींद से जगाने के लिए कार में एक खास तरह की सिस्टम लगाई जाएगी. वहीं एयरबैग को PLI स्कीम में शामिल किया गया है इस वजह से देश में प्रोडक्शन बढ़ा है. देश में 2024 तक 50 % ऐक्सिडेंट कम करने का लक्ष्य रखा गया. वहीं कार में 3 पॉइंट्स सीट बेल्ट को जरूरी किया गया है.

यह भी पढ़ें:  Tesla के टैक्स में छूट मांगने पर मंत्री ने कहा- भारत में व्यापार करना है तो मानना होगा यहां का कानून

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement