Advertisement

Good News: उच्चतम स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन, अप्रैल में बढ़कर हुआ 1.68 लाख करोड़ रुपये

अप्रैल में अब तक का सबसे उच्चतम GST संग्रह किया गया है. यह मार्च महीने की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपये ज्यादा किया गया है.

Latest News
Good News: उच्चतम स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन, अप्रैल में बढ़कर हुआ 1.68 लाख करोड़ रुपये

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बताया कि अप्रैल में सकल माल और सेवा कर (GST) संग्रह लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये हुआ है. यह अब तक का सबसे उच्चतम संग्रह (GST collection in April) है. इससे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो रहा है. मार्च महीने की तुलना में अप्रैल GST कलेक्शन 25 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. मार्च में 1.42 लाख करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन हुआ था. बता दें जुलाई 2017 में GST कलेक्शन की शुरुआत हुई थी.

GST कलेक्शन में यह बेहतर अनुपालन, कर चोरों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के कारण अप्रैल 2021 के स्तर से 20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

मंत्रालय ने बताया कि “अप्रैल 2022 के दौरान मासिक सारांश GSTR-3B (स्व-घोषित) रिटर्न के 1.06 करोड़ फाइल किए गए. साल 2021 में इनमें से 97 लाख फाइल की गईं थी. साथ ही GSTR-1 (बाहरी आपूर्ति रिटर्न) में जारी किए गए चालानों के 1.05 करोड़ स्टेटमेंट्स फाइल किए गए थे. भुगतानकर्ताओं को समय पर रिटर्न दाखिल करना है जिससे अनुपालन को आसान और सुगम बनाया जा सके और डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के आधार पर पहचाने गए गलत करदाताओं के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा सके.  

मंत्रयालय ने बताया कि अप्रैल महीने में सकल GST राजस्व 1,67,540 करोड़ रुपये है. इसमें से सेंट्रल GST 33,159 करोड़ रुपये,स्टेट GST 41,793 करोड़ रुपये, एकीकृत-GST 81,939 करोड़ रुपये है. 

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक के उच्चतम GST संग्रह को लेकर एक ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि

अप्रैल में सकल जीएसटी (GST) संग्रह जिसमें केंद्र और राज्यों का राजस्व शामिल है. यह अब तक के उच्चतम स्तर पर है और मार्च में इकठ्ठा किए गए 1.42 करोड़ रुपये के पिछले उच्च स्तर से 25 हजार करोड़ ज्यादा है. पिछले साल अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ रुपये था.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
इन E-Scooter की कर सकते हैं खरीदारी, देंगे शानदार स्पीड

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement