Advertisement

Gold Rate: आज चांदी और सोने की क़ीमत में आई तेजी, पाइए ताजा अपडेट

पिछले कारोबरी दिवस के बाद आज सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली है. चांदी और गोल्ड दोनों के भाव तेजी के साथ खुले.

Gold Rate: आज चांदी और सोने की क़ीमत में आई तेजी, पाइए ताजा अपडेट

gold rate

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज सर्राफा बाजार में तेजी होने की वजह से कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला. आज सोना 137 रुपये की तेजी के साथ 48080 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. बता दें कि पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 48 हजार 590 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 61 हजार 729 रुपये किलो पर बंद हुआ. हालांकि सोना अभी भी अपने आलटाइम हाई से लगभग 8 हजार प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. जो इसने अगस्त 2020 में बनाया था. वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 60,831 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 48080 रुपये पर पहुंच गया है. कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,590 रुपये पर बंद हुआ था. आज दाम में 137 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 46 हजार 940 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

गुरुवार को सोने की कीमतें पिछले सत्र में एक सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,824.55 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा. इस बीच अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,824.00 डॉलर पर बंद हुआ. इसके अलावा हाजिर चांदी 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61 हजार 729 रुपये रहा. जबकि चांदी का रेट कल 60 हजार 831 रुपये पर बंद हुआ.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement