Advertisement

Gold Rate: आज गोल्ड रेट में आई तेजी, चांदी हुई इतनी महंगी, जानिए यहां

पिछले कारोबारी सत्र में सोने के भाव में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं आज इसके भाव में तेजी दिखी.

Gold Rate: आज गोल्ड रेट में आई तेजी, चांदी हुई इतनी महंगी, जानिए यहां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोल्ड के दाम में वैश्विक बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं अगर आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव की बात करें तो, इसमें 140 रुपए की तेजी देखी गई. जिसके बाद यह 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र यानी बुधवार को गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 47,128 पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की कीमत 290 रुपए की तेजी के साथ 61,099 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,809 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

आज गोल्ड का दाम 

पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में  मजबूती देखने को मिली और ये 1,807 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी.

आज सिल्वर का दाम 

सिल्वर के दाम में भी तेजी दर्ज की गई और इस दौरान ये 61 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के ऊपर बनी रही. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सिल्वर के दाम 152 रुपये की गिरावट के बाद 61, 099 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जायेंगे.

Advertisement
Advertisement

Advertisement