Advertisement

Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए ताजा अपडेट

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आया है, आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और वृद्धि हो सकती है.

Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए ताजा अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज सर्राफा बाजार में तेजी होने की वजह से कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला. आज सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 48,620 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. बता दें कि पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 48 हजार 250 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 64 हजार 404 रुपये किलो पर बंद हुआ. हालांकि सोना अभी भी अपने आलटाइम हाई से लगभग 8 हजार प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. जो इसने अगस्त 2020 में बनाया था. वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 63,557 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 48,620 रुपये पर पहुंच गया है. कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,250 रुपये पर बंद हुआ था. आज दाम में 370 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 44 हजार 536 रुपये रही.

यह भी पढ़ें:  OIL क्यों निकली अमेरिकन कंपनी से बाहर, जानिए यहां

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

गुरुवार को सोने की कीमतें पिछले सत्र में एक सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,841 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा. जबकि चांदी 24.13 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 64 हजार 404 रुपये रहा. जबकि चांदी कल 63 हजार 557 रुपये पर बंद हुआ था.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Budget 2022: हाउसिंग सेक्टर के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान, खरीदारों की हो सकती है बल्ले-बल्ले

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement