Advertisement

Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी चमकी

सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन सोने-चांदी के भाव में कमी देखने को मिल रही है.

Gold Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी चमकी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में बजट के बाद सोने-चांदी के दाम में गिरावट आने की वजह से कारोबारियों में मायूसी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 2 फरवरी को सोना 73 रुपये की कमजोरी के साथ 47,839 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 48,980 रुपये पर बंद हुआ था. 
सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में तेजी देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 61,465 रुपये किलो पर बंद हुई.
 सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 9 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 60,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 48,008 रुपये पर है. मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 48,254 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज दाम में 73 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 44,900 रुपये रही.

यह भी पढ़ें:  Budget 2022: इन सेक्टर्स के शेयरों में होगी खूब कमाई, आपने निवेश किया क्या?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक, सोना 1,799 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 22.67 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 61, 465 रुपये रहा, जबकि चांदी कल 60,900 रुपये पर बंद हुई थी.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Pan Card क्या होता है? फोटो ब्लर होने पर कैसे बदलें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement