Advertisement

Gold Price Update: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की चमक लौटी, जानिए लेटेस्ट रेट

सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं चांदी 344 रुपये मजबूत हुई है.

Latest News
Gold Price Update: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की चमक लौटी, जानिए लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी का भाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आने की वजह से कारोबारियों में मायूसी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी 26 अप्रैल को सोना 226 रुपये गिरकर 51,851 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर यानी सोमवार को सोना 52,077 रुपये पर बंद हुआ था. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,643 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,496 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,888 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में तेजी देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 65,510 रुपये किलो पर बंद हुई. 
 
सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 4,349 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 65,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
 
गोल्ड का भाव 
 
24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,851 रुपये पर बंद हुई. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना 52,077 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज दाम में 226 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,496 रुपये रही.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 65,510 रुपये रहा. कल यह 65,166 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 344 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Tesla को नितिन गडकरी ने दी नसीहत, कहा- यहीं करें प्रोडक्शन

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement