Advertisement

Gold Price Latest Rate: चार दिनों से सोने-चांदी की गिर रही हैं कीमतें, चेक करें आज क्या है रेट?

सोने चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. आज भी सोने-चांदी के भाव में कमी आई है.

Latest News
Gold Price Latest Rate: चार दिनों से सोने-चांदी की गिर रही हैं कीमतें, चेक करें आज क्या है रेट?

सोने और चांदी का भाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में गिरावट आने की वजह से कारोबारियों में मायूसी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 28 अप्रैल को सोना 242 रुपये गिरकर 51,081 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर यानी बुधवार को सोना 51,119 रुपये पर बंद हुआ था. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,960 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,450 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,310 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई. चांदी आज 749 रुपये गिरकर 64,900 रुपये पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 
 
सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 5,119 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 65,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
 
गोल्ड का भाव 
 
24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,081 रुपये पर बंद हुई. बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 51,119 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज दाम में 242 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,450 रुपये रही.

सोने का भाव

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 64,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,290 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 749 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Elon Musk का नया दांव, क्यों कहा- "रेड बुल की बैंड बजाओ!"

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement