Advertisement

Gold Price Update: सोने-चांदी की चमक लौटी, जानिए लेटेस्ट रेट

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज 417 रुपये की तेजी दर्ज की गई. वहीं चांदी भी महंगी होकर 69,025 रुपये हो गई.

Gold Price Update: सोने-चांदी की चमक लौटी, जानिए लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी का भाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम (Gold Price) में बढ़त होने की वजह से कारोबारियों में खुशी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 13 अप्रैल को सोना 417 रुपये चढ़कर 53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 52,827 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,584 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 39,779 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में भी वृद्धि देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 69,025 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 3 हजार 2 सौ रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 67,833 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 53,039 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 417 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,584 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक हाजिर सोना मंगलवार को 1,978.21 डॉलर के करीब एक महीने के शिखर पर पहुंचने के बाद 0136 जीएमटी से 1,964.70 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा बदल गया. अमेरिकी सोना वायदा 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,968.80 डॉलर पर बंद हुआ. हाजिर चांदी का भाव 25.36 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था.

gold

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 69,025 रुपये रहा. कल यह 67,833 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 1,192 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
Bank Holidays: कल से चार दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement