Advertisement

Gold Rate: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी हुई इतनी महंगी, जानिये यहां

गोल्ड के कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. दूसरे दिन मंगलवार को भी इसमें तेजी देखी गई.

Gold Rate: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी हुई इतनी महंगी, जानिये यहां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 2021 का यह आखिरी हफ्ता है. इस साल सर्राफा बाजार में खूब उथल-पुथल देखने को मिला. वहीं अगर आज यानी मंगलवार को सोने के भाव की बात करें तो इसमें तेजी देखी गई. गोल्ड आज 84 रुपये चढ़कर 48,255 पर बंद हुआ. वहीं चांदी भी 62 हजार 105 रुपये प्रति किलो पर खुली.

आज सोने का भाव 

पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरट सोना 48, 255रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. बहरहाल, आज इसमें 84 रुपये की तेजी देखी गई. हालांकि 22 कैरट सोने का भाव 44,202 रुपये रहा. वहीं 14 कैरट गोल्ड का रेट 28,229 रुपये रहा.

चांदी का भाव 

सिल्वर के दाम में भी आज तेजी दर्ज की गई और इस दौरान ये 62,105 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जायेंगे. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement