Advertisement

Gold Price: सोने और चांदी में आई तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम फिर से रॉकेट की तरह आगे बढ़ रहे हैं.

Gold Price: सोने और चांदी में आई तेजी, यहां जानें लेटेस्ट रेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के पांचवे  दिन सोने के दाम में बढ़त होने की वजह से कारोबारियों में खुशी देखने को मिल रही है. कारोबारी सप्ताह के पांचवे दिन यानी 4 मार्च को सोना 242 रुपये चढ़कर 52,012 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,482 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,347 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,767 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में में भी वृद्धि देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 68,202 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 4 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 67,904 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 52,012 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 242 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,347 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,946.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया. अमेरिकी सोना वायदा भी 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1,946.41 डॉलर पर आ गया है. 

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 68,202 रुपये रहा. कल यह 67,904 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 272 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Insurance Policy: सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, क्लेम करने से पहले जान लें नियम और शर्तें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement