Advertisement

Gold Price: सोने और चांदी के कीमतों में वृद्धि, जानिए ताजा अपडेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 67,030 रुपये रहा. कल यह 65,358 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 1672 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

Gold Price: सोने और चांदी के कीमतों में वृद्धि, जानिए ताजा अपडेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम में बढ़त होने की वजह से कारोबारियों में खुशी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 2 मार्च को सोना 871 रुपये चढ़कर 51,576 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,361 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,235 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,675 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में तेजी के साथ चांदी के भाव में गिरावट देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 67,020 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 5 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 65,358 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,567 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 871 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,235 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,935.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया. अमेरिकी सोना वायदा भी 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,936.50 डॉलर पर आ गया है. 

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 67,030 रुपये रहा. कल यह 65,358 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 1672 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  Share Market में क्यों आ रही गिरावट, यहां जानिए वजह

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement