Advertisement

Gold Price: सोना पहुंचा 51 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार

सोने चांदी के दाम में आज हफ्ते के चौथे दिन तेजी देखी गई. आज सोना 51,906 रुपये पर पहुंच गए.

Gold Price: सोना पहुंचा 51 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के चौथे दिन सोने के दाम में तेजी आने की वजह से कारोबारियों में खुशी देखने को मिली. कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी 24 मार्च को सोना 58 रुपये उछलकर 51,906 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,611 रुपये रही, वहीं 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,465 रुपये रहा. 18 कैरेट सोने का भाव 38,864 रुपये पर पहुंच गया. सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई. चांदी आज 112 रुपये की तेजी के साथ 68,402 रुपये किलो पर बंद हुई. 

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम लगभग 5 हजार रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज 51,906 रुपये पर बंद हुई. आज दाम में 58 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,465 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,943.75 डॉलर प्रति औंस के स्तर से थोड़ा बदलाव आया. चांदी 25.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 68,402 रुपये रहा. कल यह 67,000 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में आज 112 रुपये की तेजी दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: 
FIFA World Cup Qatar 2022: BYJU's करेगा स्पोंसर, ट्वीटर पर की घोषणा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement